scriptफौजी नशे में दिखा रहा था बंदूक, चली गोली, बच्ची की मौत | army man shoot infant girl hathras news in hindi | Patrika News

फौजी नशे में दिखा रहा था बंदूक, चली गोली, बच्ची की मौत

locationहाथरसPublished: Oct 09, 2017 03:23:31 pm

Submitted by:

Santosh Pandey

अस्पताल ले जाते समय बच्ची ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप

bachhi

bachhi maut

हाथरस। एक फौजी नशे में चूर होकर अपने मित्र के यहां पहुंचा। जहां पर वह सभी को बंदूक दिखा रहा था। इस दौरान उसकी बंदूक से गोली निकल गई और बच्ची को लग गई। बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना सादाबाद कोतवाली के सिंह कॉलोनी का मामला है। फौजी लाइसेंसी बन्दूक से मासूम की माँ को डरा रहा था। इसी दौरान बंदूक अचानक गोली चल गयी। माँ के सामने ही खड़ी बच्ची ख़ुशी को जा लगी जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना की पूरी जानकारी खुद मृतक बच्ची का भाई आदित्य ने दी। जिसके आँखों के सामने यह सारा वाकया हुआ है। फ़िलहाल परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है। मामला पुलिस की जानकारी में है लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
फौजी को बुलाया था खाने पर

हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र की सिंह कॉलोनी में बचूँ सिंह नाम का फौजी रहता है। देर रात में उसके घर में कोई न होने के कारण उसे उसके ही पड़ोसी ने उसे खाने पर बुलाया था। जहाँ वह शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और अपनी बन्दूक सबको दिखाने लगा। बन्दूक दिखाते समय उसके बन्दूक से गोली चल गयी। जो गोली बच्ची को जा लगी गोली लगते ही बच्ची का पिता उसे अस्पताल लेकर भागा। अस्पताल पहुंचने तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद से फौजी फरार

बच्ची को गोली लगने के बाद फौजी के हाथ पाँव फूल गए। घटना होने के बाद वहां से फौजी फरार हो गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मामले की जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल पुलिस मामले में शिकायत दर्ज होने का इंतजार कर रही है, ताकि करवाई को आगे बढ़ा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो