scriptBIG BREAKING ईद की नमाज के बाद बवाल, पथराव और जमकर चले लाठी डंडे, देखें वीडियो | Bawal After Eid Namaj in up Sikandrarau | Patrika News
हाथरस

BIG BREAKING ईद की नमाज के बाद बवाल, पथराव और जमकर चले लाठी डंडे, देखें वीडियो

सूचना पर मौके पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद कोतवाली पर भी दोनों पक्ष भिड़ गए।

हाथरसJun 05, 2019 / 03:24 pm

अमित शर्मा

Bawal

BIG BREAKING ईद की नमाज के बाद बवाल, पथराव और जमकर चले लाठी डंडे

हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में ईद की नमाज़ के बाद मोहल्ला नौरंगाबाद में मुस्लिम वर्ग के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में करीब घंटे भर टकराव चला। दोनों तरफ से पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। इस टकराव में दर्जनों लोग घायल हो गए।
पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

सूचना पर मौके पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद कोतवाली पर भी दोनों पक्ष भिड़ गए। फिलहाल पुलिस ने स्थित काबू में कर ली है।
अमन चैन के लिए उठे हाथ
वहीं ईद उल फितर के मौके पर देश भर में लाखों हाथ देश की तरक्की और अमन की दुआ के लिए उठे। वहीं हाथरस में ईद के मौके पर शहर के मुरसान गेट पर ईदगाह व अन्य ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। ईद के मौके पर छोटे-छोटे बच्चे भी नमाज पढ़ते दिखे साथ ही वह एक दूसरे के गले भी लगे। ईदगाह में मुफ़्ती ने हजारों मुस्लिमों को ईद की नमाज पढ़ाई, इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। हाथरस डीएम प्रवीण कुमार ने बताया कि ईद के मौके पर अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। ईदगाह पर शहरे मुफ़्ती ने नमाज के बाद शहर और देश में अमन, भाईचारा और शांति की दुआ मांगी।

Home / Hathras / BIG BREAKING ईद की नमाज के बाद बवाल, पथराव और जमकर चले लाठी डंडे, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो