scriptलोकसभा चुनाव 2019: ये सीट सबसे ज्यादा हॉट, भाजपाइयों ने टिकट की दावेदारी के लिए लगाया जोर, जानिये किसका नाम होगा फाइनल | BJP Ticket Hathras lok sabha seat very hot for 2019 chunav | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: ये सीट सबसे ज्यादा हॉट, भाजपाइयों ने टिकट की दावेदारी के लिए लगाया जोर, जानिये किसका नाम होगा फाइनल

locationहाथरसPublished: Mar 06, 2019 05:52:43 pm

लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश की ये सीट सबसे अधिक हॉट होने जा रही है, चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे भाजपा के चुनावी टिकट के लिए दावेदारी तेज, हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दावेदारों की लिस्ट भी लम्बी होती जा रही है

हाथरस। लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश की ये सीट सबसे अधिक हॉट होने जा रही है। चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे भाजपा के चुनावी टिकट के लिए दावेदारी तेज होती नजर आ रही है। उसी क्रम में हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दावेदारों की लिस्ट भी लम्बी होती जा रही है। यहां से एक और नाम उभर कर आ रहा है। चर्चा है कि भाजपा के कद्दावर नेता अशोक प्रधान, जो कि चार बार सांसद और एक बार केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वो भी यहां से टिकट की दावेदारी में शामिल हैं।
ये नेता भी मांग रहे टिकट
हाथरस लोकसभा को सबसे अधिक हॉट माना जा रहा है, यही कारण है कि इस सीट पर दावेदारों की लिस्ट में लम्बी होती जा रही है। आगरा से पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य और पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर भी यहां से टिकट मांग रही हैं। वहीं अशोक प्रधान का नाम भी भाजपा से हाथरस से टिकट की दौड़ में चल रहा है। इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी यहां से अपना पत्ता फिट करने के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं।
मजबूत दावेदार को मिलेगा टिकट
लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। इसलिए हर सीट पर गहन मंथन किया जा रहा है। हाथरस लोकसभा सीट की बात करें, तो यहां मजबूत दावेदार को ही टिकट दिया जाएगा।अब ये भाजपा के प्रत्याशी चयन से ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस बार हाथरसी सियासत का ऊँट किस करवट बैठेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो