scriptमायावती ने इस सीट पर घोषित किया प्रत्याशी | BSp Supremo Mayawati declares Candidate in hathras before Up Election 2017 | Patrika News

मायावती ने इस सीट पर घोषित किया प्रत्याशी

locationहाथरसPublished: Jan 28, 2017 02:29:00 pm

चुनावी समर के लिए मायावती का प्रत्याशी बदलने का दौर जारी है।

mayawati

mayawati

हाथरस। चुनावी समर के लिए मायावती का प्रत्याशी बदलने का दौर जारी है। बसपा के हाथी पर सवार होने का मौका जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन राही को मिला है। वर्तमान विधायक गेंदालाल चौधरी को एक महीने पहले ही बसपा ने हटाया था। बसपा के इस कदम के बाद हाथरस विधानसभा का चुनाव रोचक हो गया है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में हुई घोषणा
हाथरस विधानसभा बसपा का गढ़ रहा है। सपा की आंधी में भी बसपा ने यहां से सीट पर जीत दर्ज की थी। विधायक गेंदालाल चौधरी ने यहां से जीत हासिल की थी। एक महीने पहले यहां से वर्तमान विधायक का नाम हटा दिया था। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन राही के नाम की चर्चा थी। बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके नाम की औपचारिक घोषणा जोन कोआॅर्डिनेट सुनील चित्तौड़ ने की।

प्रत्याशी पर बोले पूर्व मंत्री
बसपा के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय बोले कि मिशनरी कार्यकर्ता ब्रजमोहन राही को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि वह 1996 में पहली बार विधायक बने लेकिन उससे पहले हाथरस की क्या दशा थी। 40 साल से लोग जिला बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन इस मांग को मेरे अनुरोध पर मायावती ने पूरा किया। 15 साल में जितने विकास कार्य हाथरस में हुए उतने पहले किसी ने नहीं कराएं। अब अधूरे कामों को ब्रजमोहन राही पूरा करेंगे। श्रीराही तीन बार से जिला पंचायत सदस्य हैं और बसपा की कसौती पर खरे उतरे हैं। 



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो