scriptNavratri 2018 इस मंदिर की है विशेष मान्यता, जानिए चमत्कार | chaitra navratri 2018 Special Story of Kankali Devi Temple | Patrika News

Navratri 2018 इस मंदिर की है विशेष मान्यता, जानिए चमत्कार

locationहाथरसPublished: Mar 18, 2018 05:58:40 pm

कस्बा सासनी के निकट अलीगढ़ रोड स्थित माता कंकांली देवी मंदिर की विशेष मान्यता है।

Kankali Devi Temple
हाथरस। चैत्र नवरात्र में माता के मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहता है, सभी मंदिरों की अपनी अलग अलग मान्यता हैं। यहां के कस्बा सासनी के निकट अलीगढ़ रोड स्थित माता कंकांली देवी मंदिर की विशेष मान्यता है। मंदिर की पंडितानी शारदा देवी की मानें तो यह देवी कंकड़ों (छेटे-छोटे पत्थर के टुकड़े) से बनी हैं। सैकड़ों साल से स्थापित इस मन्दिर की एक नहीं कई बातें बिख्यात हैं। मन्दिर निमार्ण से पूर्व यह रोड हादसों के लिये जाना जाता था, पर आज माता के प्रताप से इस जगह ही नहीं आस पास भी होने वाले बड़े हादसे टल जाते हैं। अगर मंदिर की पूजा अर्चना में कोई कमी या बंद हो जाए तो यहां हादसों का दौर शुरू हो जाता है।

रहती है भक्तों की भीड़

चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी कंकाली माता के दरवार में दिन भर पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की जबर्दस्त भीड़ रही। धक्का-मुक्की और मारामारी के बीच भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर जलाभिषेक किया और नारियल के साथ चना, हलवा आदि का भोग लगाया। पूरा माहौल घंटे-घड़ियालों की टंकार और महामाई के जयघोषों से गूंज रहा था। मंदिरों पर जगह-जगह शिविर लगे हुए थे। देवी मां की मनोहारी झांकी सजाकर भक्ति गीतों पर लोग झूम रहे थे। भोर की पहली किरण से ही भक्तों का देवी मंदिरों पर जुटना शुरू हो गया था। घरों में परिवार के लोगों ने सामूहिक रूप से माता की अज्ञारी कर पूजा-अर्चना की और उसके बाद देवी मंदिरों पर जाकर परिवार की सुख-शांति के लिए मनौती मांगी।
यह भी पढ़ें

ट्रेन से पार्सल लूटने वाले दबोचे, आरपीएफ जवान भी संदेह के घेरे में

मन्नत पूरा होने पर चढ़ाते हैं घण्टा

प्राचीन कंकाली माता का ये मन्दिर बड़ी आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस मन्दिर में खास नवरात्रों के मौके पर भक्तों का सैलाब उमड़ता है। भक्त मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर में घण्टा चढ़ाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो