script

यूपी में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस की बड़ी योजना, 20 जनवरी से होगा ये काम

locationहाथरसPublished: Jan 17, 2019 08:30:48 pm

-गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर ने दिल्ली में राहुल गांधी का दिया संदेश
-इसके बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह, तैयारी में जुटे, बनाई गई बड़ी प्लानिंग

हाथरस। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने बड़ी योजना बनाई है। आम जनता तक पहुंचना है। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक शहर में कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे तैयारी में जुट जाएं। कांग्रेस को फिर से केन्द्र में सरकार बनानी है। गठबंधन का हम पर कोई असर नहीं होने वाला है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभाएं होनी हैं। उससे पहले माहौल बनाना है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।
दिल्ली से मिला संदेश

12 जनवरी, 2019 को दिल्ली में यूपी कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय सचिव गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद ठाकुर संजय सिंह एवं विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू, विधायक दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया कि लोकसभा चुनाव के जुट जाएं। गठबंधन का कोई असर नहीं होने वाला है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत का संकेत समझें। जनता कांग्रेस को वापस सत्ता में लाना चाहती है। इसलिए हमें जनता के बीच जाना है। इसकी सबसे सरल तरीका है मोहल्लेवार नुक्कड़ सभाएं। सबको बताएं कि भारतीय जनता पार्टी ने किस तरह देश के साथ धोखा किया है। राफेल डील में किस तरह से सौदेबाजी की गई है।
कार्यकर्ता तैयार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता तैयार हैं। एक बैठक बनाकर रणनीति बना ली गई है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि 20 जनवरी से जोनवार नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। जनता को बताएंगे कि भाजपा ने किस तरह से देश के साथ धोखा किया है।
ये है कार्यक्रम

20 जनवरी से 30 जनवरी तक वार्डों में जाकर नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से जनसंपर्क करेंगे। शहर के 27 वार्डों को 7 जोनों में बांटा गया है। नुक्कड़ सभाएं 20 जनवरी को 4.30 बजे से लाला के नगला अंदर चैक में होगी जिसके संयोजक मोहम्मद चांद कुरैशी होंगे। जॉन दो की नुक्कड़ सभा 21 जनवरी को शाम 4.30 बजे से मोहल्ला श्रीनगर में होगी, जिसकी संयोजक बेगम सलमा होंगी। जोन तीन की नुक्कड़ सभा 22 जनवरी को 4.30 बजे से नगला बेलन शाह किला स्टेशन पर होगी, जिसकी संयोजक कस्तूरी देवी व मुन्नी देवी होंगी। जोन 4 की नुक्कड़ सभा 23 जनवरी को शाम 4.30 बजे आवास विकास मंदिर पर होगी जिसके संयोजक नारायण प्रसाद पिप्पल, बीना गुप्ता एड., गिरिराज सिंह गहलोत, सुमन शर्मा होंगी। जोन 5 की नुक्कड़ सभा 24 जनवरी को 4.30 बजे जामा मस्जिद चैराहा किला गेट पर होगी जिसकी संयोजक नीरू शर्मा व मुन्नालाल शर्मा होंगे। जोन 6 की नुक्कड़ सभा 27 जनवरी 4.30 बजे नगला नाई में होगी जिसके संयोजक सभासद विनोद कर्दम होंगे। जोन 7 की नुक्कड़ सभा 29 जनवरी को शाम 4.30 बजे रमनपुर गोविंद पब्लिक स्कूल पर होगी जिसके संयोजक मधुर मनोहर शर्मा, जाबिर अब्बास, त्रिलोकी वर्मा, भोला भारती होंगे। जोन 8 की नुक्कड़ सभा 30 जनवरी को शाम 4.30 बजे खंदारी गढ़ी पर होगी जिसके संयोजक योगेश कुमार ओके होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो