scriptकांग्रेस और रालोद को अपने गढ़ में ही नहीं मिले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, जानिए राज | congress rld bad condition in local body election result update news | Patrika News

कांग्रेस और रालोद को अपने गढ़ में ही नहीं मिले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, जानिए राज

locationहाथरसPublished: Nov 12, 2017 02:43:00 pm

Submitted by:

Santosh Pandey

भाजपा, बसपा और सपा में सीधी टक्कर, जिले का चढ़ा सियासी पारा

Rahul Gandhi

rahul

हाथरस। जिले में निकाय चुनावों को लेकर इन दिनों चर्चाओं का दौर तेजी पर है , यहां प्रथम चरण में निकाय चुनाव कराये जाने है। जिसको लेकर सभी राजनैतिक दल पुरजोर से तैयारियों में लगे हुए है। वहीं देखने में यह आया है कि जिले के कई निकायों में राजनैतिक पार्टियों को चुनावी समर में उतारने के लिए प्रत्याशी भी नहीं मिले है। जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जिले की सात निकायों में से 4 निकायों में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल को चुनावी समर में उतराने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल सके है। इन निकायों में भाजपा, बसपा और सपा ही अपना दमखम दिखा रही है।
इन नगर पंचायतों में नहीं है कांग्रेस और रालोद प्रत्याशी

जिले की नगर पंचायत सासनी में अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी चुनावी समर में है लेकिन इस नगर पंचायत में कांग्रेस और रालोद को चुनाव लड़ाने के लिए कोई भी प्रत्याशी नहीं मिल सका है। जिसकी वजह से इस सीट से भाजपा, सपा और बसपा से प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। ऐसा हाल सिर्फ इसी नगर पंचायत का नहीं है, जिले की नगर पंचायत मुरसान, पुरदिलनगर और हसायन का भी है। जहा से इन पार्टी के प्रत्याशी चुनावी समर से दूर है।
अपने ही गढ़ रालोद नहीं खड़ा कर सकी प्रत्याशी

जिले की नगर पंचायत मुरसान में लगभग 1000 मतदाता जाट है लेकिन यह जातिगत आकंड़ों के आधार पर दूसरे नंबर पर आती है। लेकिन इस नगर पंचायत में भी रालोद अपना प्रत्याशी तक नहीं खड़ा कर सकी है। जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं इन पार्टियों के निकाय चुनाव से दूर रहने से आगामी चुनवों में अपने वजूद को कायम रखने को लेकर सवाल खड़े हो गए है।
लोकसभा चुनावों में आ सकती है दिक्कत

आगामी लोकसभा चुनावो में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने को लेकर प्रयासरत है। लेकिन जिले में ही चार निकायों पर प्रत्याशी को न खड़ा करना, आगमी चुनावों में दिक्कत का सामना करा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो