हाथरस

राहुल गांधी की रैली से पहले कांग्रेसी कर सकते हैं बगावत, जानिए क्या है मामला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली फरवरी माह में अलीगढ़ में प्रस्तावित है। कांग्रेसियों ने बाहरी प्रत्याशी के खिलाफ ठोकी ताल।

हाथरसJan 19, 2019 / 10:56 am

suchita mishra

rahul

हाथरस। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की फरवरी में रैली प्रस्तावित है। लोकसभा चुनाव 2019 की दृष्टि से रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रैली से पूर्व कांग्रेसियों ने राहुल गांधी से बड़ी मांग कर दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हाथरस लोकसभा सुरक्षित से स्थानीय सुयोग्य व्यक्ति को ही पार्टी प्रत्याशी बनाया जाए, जिसकी हर जाति व धर्म के लोगों में अच्छी पैठ हो। तब सभी कार्यकर्ता मिलकर उसे जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। याद रहे कि अलीगढ़ के श्योराज जीवन या उनके पुत्र को हाथरस लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बना दिया जाता है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता निष्क्रिय हो जाते हैं।
बाहरी प्रत्याशी न थोपा जाए
राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बैठक बुलाई। इसमें फरवरी माह में अलीगढ़ में प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने तथा आगामी लोकसभा चुनाव हेतु पार्टी प्रत्याशी को पूरी ताकत के साथ लड़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में जिले के समस्त पदाधिकारी, पीसीसी, ब्ल़क, नगर अध्यक्ष तथा फ्रण्टल संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुये। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा थे। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर से पार्टी हाईकमान से मांग की कि हाथरस लोकसभा सुरक्षित से स्थानीय सुयोग्य व्यक्ति को ही पार्टी प्रत्याशी बनाया जाए,जिसकी हर जाति व धर्म के लोगों में अच्छी पैठ हो। फिर निश्चित रूप से सभीकार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। बाहरी प्रत्याशी को न थोपा जाए।
रैली में हजारों कार्यकर्ता जाएंगे
कांग्रेस के प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा ने बताया कि फरवरी माह में अलीगढ़ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिये हाथरस से हजारों कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा का चुनाव अपने दम पर पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। आज जनता की नजर कांग्रेस की ओर है। भाजपा का दोहरे चेहरे का नकाब उतर चुका है। हर वर्ग उससे निजात चाहता है। जिला कांग्रेस ने बूथ लेवल से लोकसभा चुनाव की तैयारी प्रारम्भ करदी है। संचालन कृपेन्द्र सिंह चैहान ने किया। बैठक में प्रवक्ता डॉ. मुकेश चन्द्रा, अशोक गुप्ता, रमेशचन्द्र ब्रह्मचारी, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेशचन्द्र शर्मा, ब्रजेन्द्रकान्त पाठक, शम्मा पाठक, नूर मौहम्मद, योगेश कुमार ओके, वीरेन्द्र उपाध्याय, रमेश चौहान, रूपेश साहिल, जगतवर्ती पाठक, संजीव आंधीवाल, डॉ. रतनसिंह आदि उपस्थित थे।

Home / Hathras / राहुल गांधी की रैली से पहले कांग्रेसी कर सकते हैं बगावत, जानिए क्या है मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.