scriptचुनावी माहौल में 2.83 लाख बच्चों के लिए अभियान शुरू | DM hathras Started pulse polio Vaccination latest news | Patrika News

चुनावी माहौल में 2.83 लाख बच्चों के लिए अभियान शुरू

locationहाथरसPublished: Apr 07, 2019 08:06:23 pm

जिलाधिकारी ने रविवार को प्राथमिक विद्यालय में कहा-एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।

DM hathras

DM hathras

हाथरस। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने किया। उन्होंने विकास खण्ड सासनी के प्राथमिक विद्यालय खिटौली के पोलियो बूथ पर पांच वर्ष से कम के कई बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलायी।
पोलियो की खुराक पिलाकर जानलेवा बीमारी से बचाया जा सकता

डीएम ने इस अवसर पर कहा कि पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर जानलेवा बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के कम उम्र का कोई भी बच्चा एक भी खुराक से नहीं छूटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो बच्चे बूथ डे पर पोलियो की खुराक पीने से छूट जाएंगे, उनको जनपद के एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं, शिक्षामित्र, स्वयंसेवक के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विशेष रूप से चिह्नित कर घर-घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाने का निर्देश दिया गया है।
DM hathras
2.83 लाख बच्चो को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य

जिलाधिकारी ने बताया कि पांच वर्ष के कम उम्र का बच्चा पोलियो की खुराक पीने सें वंचित नहीं रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त देश घोषित किया जा चुका है। अब पुनः पोलियो ग्रसित देश की श्रेणी में नहीं आना है। मुख्य चिकित्साधिकारी बृजेश राठौर ने बताया कि जनपद में लगभग 2 लाख 83 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो