scriptपूर्व ऊर्जा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, बोले मायावती बनेंगी अगली प्रधानमंत्री, जानिए सपा-बसपा गठबंधन को लेकर क्या कहा… | Ex energy minister big statement, Mayawati will be next Prime Minister | Patrika News

पूर्व ऊर्जा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, बोले मायावती बनेंगी अगली प्रधानमंत्री, जानिए सपा-बसपा गठबंधन को लेकर क्या कहा…

locationहाथरसPublished: Jan 16, 2019 10:32:49 am

Submitted by:

suchita mishra

पूर्व ऊर्जा मंत्री और सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने कहा है कि जनता चाहती है कि भाजपा का सफाया हो और मायावती अगली प्रधानमंत्री बनें।

हाथरस। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कु. मायावती का 63वां जन्म दिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में आयोजित किया गया। लेबर कॉलोनी में आयोजित जनकल्याणकारी कार्यक्रम में बसपा के दिग्गज नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री और सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाह ने की।
ये बोले पूर्व ऊर्जा मंत्री
इस बीच कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बहनजी का 63वां जन्मदिवस पूरे देश में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ जो गठबंधन उत्तर प्रदेश में किया गया है, उससे यह सिद्ध हो गया है कि भाजपा अब उत्तर प्रदेश से एक भी सीट लोकसभा चुनाव में नहीं जीत पायेगी।
जनता चाहती है अगली प्रधानमंत्री बनें मायावती
अब सपा—बसपा गठबंधन प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता की आवाज बन चुका है। पूरे देश की सर्वसमाज की जनता भाजपा का सफाया कर बहन कु. मायावती को इस देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाकर चुनाव के लिए तैयार बैठी है। भाजपा के लोग अपनी नाकामियां छिपाते हुए तमाम तरह की अनर्गल बयानबाजी कर जनता को बहकाने का काम करने में लगे हैं। जनता अब इनके झूठे वायदे व बहकावे में आने वाली नहीं है।
हर स्तर पर भाजपा हुई फेल
भाजपा के शासन काल में असहाय बेसहारा, लाचार लोग किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार संतुष्ट नहीं हुए हैं। बेरोजगारी चर्म पर है। व्यापारी परेशान हैं, किसान परेशान हैं। गरीब को कुछ नहीं मिला। 15 लाख का खोखला वायदा रहा यहां तक कि बहन बेटियों की आबरू तक इस सरकार में सुरक्षित नहीं रही। आए दिन बलात्कार, अपहरण, हत्याएं बड़े पैमाने पर हो रही हैं। इससे मौजूदा सरकार की हर स्तर विफलता साबित हुई है।
कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर उपाध्याय, अमर सिंह यादव प्रभारी सिकन्द्राराऊ, मुहर सिंह प्रभारी हाथरस, विजेन्द्र सिंह मण्डल इंचार्ज, ओंकार सिंह वर्मा जिला संयोजक, के.के. दीक्षित, गिरीश पचैरी, मोहनलाल बघेल मण्डल जोन इंचार्ज, रतनदीप मण्डल जोन इंचार्ज, राजू बाल्मीकि मण्डल जोन इंचार्ज, अशोक रत्न, दामोदर प्रधान, भगवान सिंह कुशवाहा, दिनेश चन्द्रा मण्डल जोन इंचार्ज ने भी तमाम बिंदुओं पर भाजपा को कोसते हुए बहन कु. मायावती को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का सभी समर्थकों से अनुरोध किया।
इस दौरान जिला महासचिव बनीसिंह जाटव, ओमप्रकाश गौतम, करन सिंह, जितेन्द्र चौधरी, केशवदेव, चै. विजेन्द्र सिंह, सलीम खान, सुरेन्द्र सिंह जाटव, डी.पी. सिंह पूर्व चेयरमैन, हर्षकांत कुशवाहा, रमेशचन्द्र निमेष, सरफराज खान, मौ. मुस्तकीम, शौबी कुरैशी, के.सी. निराला, डा. वीडी. सिंह, साबिर हुसैन सिद्दकी, देवकीनंदन गोला, देवेन्द्र राना, कामरान खान, ओंकार सिंह वर्मा, रविकरन, समर सिंह आजाद, रवेन्द्र यादव, मोहन मालती स्वरूप, अजय कुमार सुमन, राजेन्द्र सिंह, जसवीर सिंह, दुर्गादत्त उपाध्याय, महीपाल, श्याम अग्निहोत्री, बौबी प्रधान, आशीष दीक्षित, बौबी दीक्षित, विलाल फारूखी, संजय बघेल, चै. राघवेन्द्र सिंह, सचिन अम्बेडकर, मनोज श्रोतिय, छीतर सिंह, रमेशचन्द्र, दिनेश, उमेश चौधरी, रामअवतार कुशवाहा, सुशील कुमार जाटव, मुन्नालाल जाटव, लवकुश शर्मा सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो