scriptभाजपा में शामिल होते ही सारिका सिंह बघेल का बड़ा ऐलान, बोलीं- इस सीट से लड़ेंगी चुनाव | Ex MP Sarika Singh Baghel Big Announce for Lok sabha chunav 2019 | Patrika News

भाजपा में शामिल होते ही सारिका सिंह बघेल का बड़ा ऐलान, बोलीं- इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

locationहाथरसPublished: Mar 07, 2019 03:12:32 pm

राष्ट्रीय लोकदल के सिंबल पर एक बार संसद पहुंच चुंकी सारिका सिंह बघेल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

Sarika Singh baghel

भाजपा में शामिल होते ही सारिका सिंह बघेल का बड़ा ऐलान, बोलीं- इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

हाथरस। लोकसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एक तरफ तमाम राजनीतिक दल अपने कील कांटे दुरुस्त करने में लगे हैं वहीं सिसायतदां लहर को भांपते हुए राजनीतिक दांव चल रहे हैं। हाथरस लोकसभा सीट (सुरक्षित) से राष्ट्रीय लोकदल के सिंबल पर एक बार संसद पहुंच चुंकी सारिका सिंह बघेल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सारिका सिंह बघेल के शामिल होते ही आगरा, हाथरस के सियासी समीकरण में बदलने के आसार हैं।
भापजा से है पुराना नाता

हालांकि पूर्व सांसद सारिका सिंह बघेल का भाजपा पुराना नाता है। उनका परिवार आरएसएस से भी जुड़ा रहा है। सारिका बघेल के पति देवेंद्र सिंह भाजपा में जिला मंत्री रह चुके हैं। 2008 में सारिका सिंह के पति देवेंद्र सिंह भाजपा में रहे। 2009 लोकसभा चुनाव में सारिका सिंह भाजपा के साथ गठबंधन में रालोद की टिकट पर चुनाव लड़ कर लोकसभा पहुंचीं। इसके बाद सारिका रोलाद छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। कहा जाता है कि सपा में उन्हें रामगोपाल यादव लेकर आए। आगरा लोकसभा सीट (सुरक्षित) से सारिका को सपा ने उम्मीदवार बनाया। लेकिन ऐन वक्त पर उनकी टिकट कट गई। इसके बाद सारिका सिंह बघेल ने सपा छोड़ दी। अब सारिका सिंह बघेल ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
जिले की राजनीति में हलचल

भाजपा ज़ॉइन करते ही सारिक सिंह बघेल ने साफ कर दिया है कि वह हाथस लोकसभी सीट से टिकट मांगेंगी। हालांकि सारिका ने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान का जो भी निर्देश होगा उसे वह मानेंगीं। लेकिन सारिका के इस बयान के बाद जिले की राजनीति में हलचल होना स्वाभाविक है। टिकट के अन्य दावेदारों के लिए चुनौती बढ़ जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो