scriptBig News- 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप | Gangrape with 55 years old woman big crime news hathras | Patrika News

Big News- 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप

locationहाथरसPublished: Nov 16, 2018 11:21:02 am

Submitted by:

suchita mishra

घर में काम कराने के बहाने 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला को साथ ले जाकर किया गैंगरेप।

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव के पास एक 55 वर्ष की बजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। क्षेत्र का एक व्यक्ति महिला को घर में पूड़ी बनवाने के बहाने साथ ले गया। महिला उस शख्स को जानती थी लिहाजा उस पर यकीन करके उसके साथ चली गई। वहां पहले से उसके दो साथी मौजूद थे, जो गांव के ही रहने वाले थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया । किसी तरह पीड़िता उनके चंगुल से छूटी और पुलिस से मामले की शिकायत की। महिला ने गांव के महेश, प्रवीन, मोनू के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो