scriptशादीशुदा भाई आये थे बारात लेकर, अचानक पहुंची दोनों की पहली पत्नियां, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान | Grooms run away with dowry up crime news | Patrika News

शादीशुदा भाई आये थे बारात लेकर, अचानक पहुंची दोनों की पहली पत्नियां, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

locationहाथरसPublished: Jun 24, 2019 08:46:12 am

सादाबाद थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

Uproar in marriage ceremony

शादी समारोह में हंगामा

हाथरस। सादाबाद थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मथुरा के कोसी से से आई दो भाइयों की बारात का स्वागत चल रहा था। इसी दौरान दोनों की पहली पत्नियां वहां पहुंच गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। दोनों दूल्हे दहेज का सामान लेकर वहां से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हों के पिता को हिरास में ले लिया है।
ये भी पढ़ें – पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिये अब देना होगा घोषणा पत्र, गड़बड़ी होने पर होगी वसूली

ये है मामला
मथुरा के कोसी के रहने वाले दो भाइयों की शादी 11 वर्ष पूर्व मथुरा की ही रहने वाली दो सगी बहनों से हुई थी। शादी के बाद हुये विवाद के चलते ये शादियां टूटने के कगार पर पहुंच गई। मामला न्यायालय में पहुंच गया। इस बीच परिजनों ने दोनों बेटों की शादी ईदगाह कॉलोनी सादाबाद की रहने वाली दो सगी बहनों से तय कर दी। 21 जून की रात बाईपास स्थित जैन पैलेस में विवाह समारोह चल रहा था। इस दौरान मथुरा से दूल्हों की पहली पत्नियां पहुंच गईं और हंगामा कर दिया।
ये भी पढ़ें – नाबालिगों ने पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, दो समुदाय का मामला होने से गांव में तनाव

दहेज का सामान लेकर भागे
दोनों की पत्नियां हंगामा कर रही थीं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, इस दौरान मौका पाकर दोनों दूल्हे दहेज का सामान लेकर वहां से भाग निकले। लड़की पक्ष के लोगों को जब पता चला कि दूल्हे पहले से शादीशुदा हैं तो वे भी भड़क गए। इस बीच उन्हें पता चला कि दूल्हे और उनके परिजन दहेज का सामान लेकर भाग गए हैं तो वे भी उनकी तलाश में निकल पड़े। रात में ही कई घंटे तक कस्बे में दूल्हों की तलाश की गई, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। पुुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो