scriptहाथरस में एक और मासूम की दुष्कर्म के बाद मौत, शव के साथ धरने पर परिजन | Hathras Six year old girl dies rape strike relatives on road dead body | Patrika News

हाथरस में एक और मासूम की दुष्कर्म के बाद मौत, शव के साथ धरने पर परिजन

locationहाथरसPublished: Oct 06, 2020 10:46:30 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

-15 दिन पहले छह वर्षीय बालिका के साथ हुआ था दुष्कर्म-दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था इलाज-मौसरे भाई ने बनाया था हवस का शिकार-पुलिस ने एक का किया गिरफ्तार

हाथरस में एक और मासूम की दुष्कर्म के बाद मौत, शव के साथ धरने पर परिजन

हाथरस में एक और मासूम की दुष्कर्म के बाद मौत, शव के साथ धरने पर परिजन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

हाथरस. हाथरस में एक और बेटी की दुष्कर्म के बाद मौत हो गई है। 15 दिन पहले 6 वर्षीय बालिका के साथ रेप की घटना हुई थी। मासूम काका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार की रात उसकी मौत हो गयी। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया है। परिजनों की मांग है कि जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा और इगलास कोतवाल को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक वे बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस ने सही आरोपी को नहीं पकड़ा है।
मौसी के घर गयी थी बिटिया

लड़की के पिता का आरोप है कि तीन महीने पहले मेरी दो लड़कियों को उसकी मौसी अपने घर लेकर गई थी। वहां पर मौसी के लड़के ने लड़की के साथ रेप किया। पिता का कहा कहना है कि पुलिस सही आरोपी को गिरफ्तार करे। अभी पुलिस ने गलत लड़के को गिरफ्तार किया है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
एसओ पर आरोप

लड़की के पिता ने इगलास के एसओ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा है कि मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मेरी मांग है कि असली अपराधी को गिरफ्तार किया जाए और इगलास के एसओ को सस्पेंड किया जाए। जिला प्रशासन भी कोई दखल नहीं दे रहा।
इंस्पेक्टर सस्पेंड

इस मामले में सादाबाद के डीएसपी ब्रम्हम सिंह ने कहा कि लड़की की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी मौसी के साथ रहती थी। मौसी के लड़के ने घटना को अंजाम दिया है। इगलास के इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मौके पर अलीगढ़ के एएसपी भी मौजूद हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो