यह भी पढ़ें-
हाथरस कांड पर शोर मचा रही सपा ने टुंडला सीट पर गैंगरेप के आराेपी के पिता काे दिया टिकट पहला वीडियो बता दें कि 48 सेकंड का पहला वीडियो 14 सितंबर का है। पीड़िता चांपा थाने के बाहर फर्श पर लेटी है। पीड़िता कहती है कि उन्होंने मेरा गला घोंट दिया। इसी बीच कोई पूछता है कि आखिर गला क्यों घोंटा? इस पर पीड़िता झिझकते हुए कहती है कि मैंने उनको अपने ऊपर जबरदस्ती नहीं करने दी। पीड़िता से फिर वही सवाल पूछा जाता है तो वह कहती है क्योंकि मैंने उनका विरोध किया था। फिर पीड़िता से पूछा जाता है कि उसे कोई अन्य चोट तो नहीं है? इसके बाद वह जीभ बाहर निकालती है, जिसमें कई घाव थे।
दूसरा वीडियो दूसरा वीडियो हाथरस के जिला अस्पताल में बनाया गया है। पीड़िता बिस्तर पर लेटी हुए है। इसी बीच एक पत्रकार पूछता है कि उसे चोट किसने दी? पीड़िता कहती है संदीप। फिर अगला सवाल किया जाता है क्यों? वह कहती है कोई बात नहीं, मैं चारा लेने गई थी। उसने मुझे अंदर खींचा और जबरदस्ती करने की कोशिश की। मेरे विरोध करने पर उसने मेरा गला घोंट दिया। फिर किसी ने पूछा क्या कोई रंजिश थी। इसके जवाब में पीड़िता हां कहती है।
तीसरा वीडियो तीसरा वीडियो 22 सितंबर का है, जिसमें पीड़िता पुलिस को बयान दे रही है। यह अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का है। पीड़िता के चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा था। इस वीडियो में पीड़िता कहती है कि मेरे साथ बलात्कार किया था। संदीप और रवि साथ थे। उन्होंने एक महीने पहले मेरे साथ बलात्कार का प्रयास किया था, लेकिन मैं भाग गई थी। लेकिन, उस दिन मेरे साथ बलात्कार किया गया था। दोनों ने मेरे साथ बलात्कार किया था, बाकी लोग भाग गए। जब उन्होंने मेरी मां को देखा था। मुझे थोड़ा होश था। जब पीड़िता से पूछा कि क्या यह कहने के लिए दबाव डाला गया है कि तो उसने कहा बलात्कार हुआ है। कोई दबाव नहीं है। वे लोग ऐसे ही हैं। उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए, वह फिर ऐसा कर सकता है। वह गोली से उड़ाने की धमकी देता है।