यह भी पढ़ें- UP Panchayat Election Results 2021 Live Updates: इटावा में मिलकर लड़े अखिलेश-शिवपाल जीत की ओर बता दें कि हाथरस के वार्ड संख्या-14 से पंचायत सदस्य पद के लिए पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार में ही जंग छिड़ी थी। भारतीय जनता पार्टी ने जहां रामवीर उपाध्याय के भाई पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नीऋतु उपाध्याय को चुनाव मैदान में उतारा था। जबकि पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं थी। पहले दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय तीसरे नंबर पर रहीं। जबकि सीमा उपाध्याय ने निर्दलीय प्रत्याशी क्षमा शर्मा को 5510 मतों से हरा दिया।
दो बार रह चुकी हैं जिला पंचायत अध्यक्ष यहां बता दें कि 2000 और 2005 में रामवीर उपध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। जबकि 2009 में हुए सांसद के चुनाव में बसपा के टिकट पर उन्होंने फिल्म स्टार राजबब्बर को हराकर आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट पर जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें- अखिलेश और शिवपाल यादव के गठबंधन का कमाल, इटावा में टूटा बीजेपी की जीत का सपना यह भी पढ़ें- विजयी घोषित हुईं महिला प्रधान पद प्रत्याशी की परिणाम आने के बाद ही मौत, दोबारा होगा इस सीट पर चुनाव