scriptमुलायम के करीबी पुराने समाजवादी नेता को अखिलेश ने इस सीट से बनाया लोकसभा प्रत्याशी | Lok sabha chunav 2019 Mulayam Singh yadav Closest Declared SP Candidat | Patrika News

मुलायम के करीबी पुराने समाजवादी नेता को अखिलेश ने इस सीट से बनाया लोकसभा प्रत्याशी

locationहाथरसPublished: Mar 12, 2019 08:53:47 pm

lok sabha election 2019 अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पुराने समाजवादी नेता को प्रत्याशी घोषित किया है।

हाथरस। समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची मे ब्रज की भी एक लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पुराने समाजवादी नेता को प्रत्याशी घोषित किया है।
ramjilal suman
समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की तीसरी सूची में महज दो नाम हैं। इनमें से एक नाम मुलायम के बेहद करीबी रहे पुराने समाजवादी नेता रामजीलाल सुमन का नाम है। रामजीलाल सुमन को हाथरस (सुरक्षित) लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
कौन हैं रामजीलाल सुमन

रामजीलाल सुमन अब तक चार बार सांसद रह चुके हैं। 6वीं, 9वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं। पहला चुनाव जनता पार्टी से जीते उसके बाद मुलायम सिंह के साथ समाजवादी पार्टी में रहे। एक बार चंद्रशेखर जी की सरकार में केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री भी रहे हैं। इसके बाद एक बार आगरा लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़े लेकिन हार गए। रामजीलाल सुमन की पत्नी जिला पंचायत अध्य तो बेटा रणजीत सुमन विधायक रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो