script

लोकसभा चुनाव से पूर्व सपा को झटका, ये बड़ा नेता भाजपा में शामिल

locationहाथरसPublished: Feb 22, 2019 12:14:43 pm

Submitted by:

suchita mishra

समाजवादी पार्टी के नेता ने भाजपा की रीतियों व नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

हाथरस। समाजवादी पार्टी के नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार उर्फ संजय भाजपा की रीतियों व नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है।
बृज क्षेत्र अध्यक्ष ने किया स्वागत
आगरा में भारतीय जनता पार्टी के बृज क्षेत्र कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के सानिध्य में जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार उर्फ संजय ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर भाजपा की सदस्यता ली है। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बृज क्षेत्र अध्यक्ष पंकज पवार, लखपत सिंह, सीमांत राजौरा, ओमप्रकाश सागर, लेखराज भारतीय, रामबाबू वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी द्वारा जिला पंचायत सदस्य संजय का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
श्वेता दिवाकर ने लगाए भाजपा के झंडे व स्टिकर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के अन्तर्गत सांसद राजेश कुमार दिवाकर की पत्नी श्वेता दिवाकर द्वारा अपने आवास पर भाजपा का झण्डा और मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टिकर लगाया गया। इस अवसर पर श्वेता दिवाकर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर झण्डा व स्टिकर लगाकर अपने परिवार को भाजपा परिवार बनाने का काम कर रहे हैं। साथ ही सभी कार्यकर्ता भाजपा विचारधारा के लोगों के घरों पर भी भाजपा का झण्डा व स्टीकर लगाकर भाजपा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनता को पारदर्शी तरीके से मिल रहा है। हर गरीब, मजदूर, किसान एवं आम नागरिक का विकास किया जा रहा है।
किसान सम्मान निधि
श्वेता दिवाकर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत सभी किसानों को लाभ दिलाने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। सभी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी इस योजना को गति देने के लिये युद्ध स्तर पर जुटे हुये हैं। शीघ्र ही किसानों के खाते में दो हजार की पहली किश्त आने वाली है। इस अवसर पर अरविन्द चैधरी, अरविन्द दिवाकर, तरून शर्मा, नवीन शर्मा, वीरेन्द्र दिवाकर, संतोष कुमार, विपिन शर्मा एवं अन्य मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो