scriptभाजपा में जाने की अटकलों के बीच रामवीर उपाध्याय यहां प्रकट हुए, सबको चौंकाया | Lok sabha election Ramvir upadhyay with SP BSP alliance latest news | Patrika News

भाजपा में जाने की अटकलों के बीच रामवीर उपाध्याय यहां प्रकट हुए, सबको चौंकाया

locationहाथरसPublished: Mar 18, 2019 08:13:27 am

Submitted by:

suchita mishra

कोतवाली चौराहे पर महागठबंधन की सभा में भाजपा को लिया आड़े हाथ

रामवीर उपाध्याय

रामवीर उपाध्याय

हाथरस। बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के बारे में अटकलें है कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस बीच रामवीर उपाध्याय ने सासनी में महागठबंधन के मंच पर आकर सबको चौंका दिया। उन्होंने सासनी में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के हाथरस से प्रत्याशी रामजीलाल सुमन को जिताने की अपील की। सपा और राष्ट्रीय लोकदल के नेता भी मंच पर विराजमान रहे।
भाजपा ने जाति धर्म के नाम पर बांटा

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय तथा बसपा पूर्व विधायक राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गेंदालाल चौधरी ने की। मुख्यातिथि के रूप में मौजूद श्री सुमन ने कहा कि राजनीति जातिधर्म को लेकर नहीं की जाती। जाति और धर्म को बांटने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। गरीबों को उनके खातों में धन जमा कराने, विदेश से काला धन लाने और युवओं को रोजगार दिलाने का वायदा कर सभी वादों से मुकर गई। लचर कानून व्यवस्था, मजलूमों का शोषण महिलाओं के असुरक्षित रहने के कारण समाज में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए भाजपा के किसी भी महापुरूष ने योगदान नहीं दिया। उन्होंने कई महापुरूषों के नाम गिनाये। कहा कि भाजपा कहती है कि देश सुरक्षित हाथों में है, पुलवामा में मारे गये शहीदों की रक्षा नहीं हो सकी तब देश किसके हाथों में था।
सरकार ने जवान और किसान का शोषण किया

रामवीर उपाध्याय ने कहा कि जाति के नाम पर वोट मांगने वाले सिर्फ वादा कर सकते है। अपनी कथनी और करनी पर खरे नहीं उतर सकते। जवान का धर्म देश की सीमा पर दुश्मन से देश की रक्षा करना है, वैसे ही किसान का धर्म अन्न पैदाकर देश के लिए कुछ कर गुजरना है। सरकार ने किसानों और जवानों का भी शोषण किया है। गठबंधन होने से ही इस बुरी भावना रखने वाली सरकार को उखाड फेंकना होगा। तभी देश को मजबूती प्रदान होगी। उन्होंने अपने ऊर्जामंत्री कार्रकाल में हुए विद्युत कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
रामवीर उपाध्याय
ये रहे उपस्थित

इस दौरान कार्रक्रम के संयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति महेन्द्र सोलंकी, ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी अर्जुन सिंह, अशोक पाल, प्रवीन चौधरी, सूर्यकांत, दिगंबर सिंह, विनोद सविता, जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, रामप्रकाश नगाईच, गंगालहरी पाठक, विवेक सविता, रामनारायण काके, बसंत लाल दीक्षित, मास्टर कल्लू हसन, रिंकू शर्मा, आरिफ सिद्दीकी, मुन्नालाल शर्मा, डीपी सिंह, डंबर सिंह, श्याम चैधरी, मूलचंद निम, संगीता, सतीश चंद्र शर्मा, हरवीर तोमर, सुरेश दीक्षित, शिव कुमार शर्मा, आदि मंचासीन होने के साथ हजारों क्षेत्रीय कार्रकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो