scriptकर्ज से परेशान शख्स ने लगायी फांसी | man commited suicide due to load of loan | Patrika News

कर्ज से परेशान शख्स ने लगायी फांसी

locationहाथरसPublished: Apr 29, 2019 12:52:37 pm

Submitted by:

suchita mishra

आसपास के बाग पट्टे पर लेकर उनकी रखवाली का काम करता था।

hand

hand

हाथरस। कर्ज से परेशान होकर एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को उसका शव पेड़ से लटकता मिला। इसके बाद तमाम ग्रामीण इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
ये है पूरा मामला
ग्राम समामई निवासी 42 वर्षीय शेर सिंह पुत्र फतेह पाल सिंह गांव के आसपास के बाग पट्टे पर लेकर उनकी रखवाली का काम करता था। काम में घाटा होने के कारण शेर सिंह पर करीब तीन लाख रुपए का कर्ज हो गया था। कर्ज को लेकर वो काफी दिनों से परेशान चल रहा था। तंग आकर रविवार की सुबह उन्होंने गमछे से फंदा बनाकर एक पेड़ पर लटककर अपनी जान दे दी। मृतक अपने पीछे पत्नी और छह बच्चों को बिलखते हुए छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल की जा रही है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो