scriptमोहर्रम 2019: ताजिया जुलूस रोकने पर पुलिस से भिड़े, चौकी पर पथराव | Muharram 2019 clash over police stopped Tajia procession | Patrika News

मोहर्रम 2019: ताजिया जुलूस रोकने पर पुलिस से भिड़े, चौकी पर पथराव

locationहाथरसPublished: Sep 10, 2019 05:24:34 pm

विरोध में लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। बाद में ताजिया निकाला गया और शांति कायम हुई।

मोहर्रम 2019: ताजिया जुलूस रोकने पर पुलिस से भिड़े, चौकी पर पथराव

मोहर्रम 2019: ताजिया जुलूस रोकने पर पुलिस से भिड़े, चौकी पर पथराव

हाथरस। मोहर्रम (Muharram) की 10 तारीख को ताजिया के जुलूस निकाल गए। हर जगह कड़ी सुरक्षा रही। इमाम हुसैन (Imam Hussain) की सदा से आसमान गूंज उठा। हाथरस शहर में लाला का नगला में ताज़िया निकालने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने ताजिया का जुलूस रोका तो नोकझोक हो गई। इस पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। विरोध में लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। बाद में ताजिया निकाला गया और शांति कायम हुई।
यह भी पढ़ें

Muharram 2019: सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, सिविल डिफेंस ने निभाई बड़ी भूमिका, देखें वीडियो



अनुमति न मिलने से नाराज
लोगों का आरोप था कि हाथरस पुलिस ने ताज़िया निकालने के लिए अनुमति मांगी, जो नहीं दी गई। हर साल शहर के मुस्लिम इलाकों से शांतिपूर्ण ताज़िया निकलते हैं। पुलिस पर तानाशाही दिखाने का भी आरोप लगाया। ताज़िया निकालने वाले लोगों की भीड़ चौकी पर आ गई। ताजिया जुलूस न निकालने देने को लेकर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों से नोकझोंक शुरू हो गयी। इस पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान हंगामा करने वालों ने पुलिस चौकी पर ईंट और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुँच कर मामले को शांत कराया। हिरासत में लिए व्यक्ति को छोड़ने के बाद मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। फिलहाल लाला का नगला में शांति है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो