हाथरस

Big Breaking: पांच वर्ष की मासूम से रेप की कोशिश के बाद व्यापारियों का हंगामा, बाजार बंद, मौलवी को गिरफ्तार करने की मांग

– खरगोश दिखाने के बहाने व्यापारी की बच्ची को ले गए थे किशोर और रेप की कोशिश की।- पकड़े गए किशोरों ने बताया कि मौलवी ने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया था।

हाथरसDec 26, 2018 / 01:44 pm

suchita mishra

rape

हाथरस। हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में पांच वर्ष की मासूम के साथ रेप की कोशिश के मामले में व्यापारियों ने जमकर हंगामा काटा। इस बीच व्यापारियों ने आरोपियों को शिक्षा देने वाले मौलवी को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। साथ ही बाजार बंद कर अपना विरोध जताया।
एक व्यवसायी की पांच वर्षीय बेटी को दूसरे समुदाय के कुछ युवक खरगोश दिखाने के बहाने साथ ले गए थे और उसके साथ रेप की कोशिश की। बच्ची खेत में निर्वस्त्र मिली थी। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्हें ऐसा करने के लिए एक मौलवी ने प्रेरित किया था। यह सुनकर ग्रामीणों ने मौलवी को भी गिरफ्तार करने की मांग की थी। लेकिन अभी तक पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार नहीं किया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने व्यापारियों के साथ मिलकर कस्बा बिसावर का बाजार बंद कर दिया है। व्यापारियों की मांग है कि जब तक आरोपी मौलवी को भी गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक बाजार नहीं खुलेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.