scriptवो चीखती रही और दरिंदा पति के सामने ही करता रहा ये घिनौना काम, विरोध करती तो… | pati ke saamne patni ka rape | Patrika News

वो चीखती रही और दरिंदा पति के सामने ही करता रहा ये घिनौना काम, विरोध करती तो…

locationहाथरसPublished: Dec 30, 2018 02:56:53 pm

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

pati ke saamne patni ka rape

pati ke saamne patni ka rape

हाथरस। पति के सामने ही पत्नी का बलात्कार कर दिया गया। यह घटना थाना सहपऊ क्षेत्र के एक गांव की है। बताया गया है कि युवक ने चाकू की नोंक पर एक महिला से उसके पति के सामने ही दुष्कर्म कर डाला। शुक्रवार की देर रात में हुई इस वारदात में विरोध करने पर युवक ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसका जिला महिला चिकित्सालय में डाक्टरी परीक्षण कराया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
ये है मामला
पीड़ित महिला मध्यप्रदेश की रहने वाली है। बताया गया है कि वह अपने पति के साथ बेटी से मिलने उसकी सहपऊ क्षेत्र के एक गांव स्थित ससुराल के लिए निकली थी। रात होने पर पड़ोसी गांव नगला ब्राह्मण का आरोपी युवक अकबर उन्हें सहानुभूति दर्शाकर रात में रुकने की कहकर अपने घर ले आया, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला। महिला की माने तो आरोपी ने चाकू रखकर उसके पति को चुप करा दिया और उसके सामने ही उसके साथ गलत काम किया। एसपी ने बताया है कि वारदात में पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो