scriptगठबंधन वाले जेल में हैं या बेल पर, मोदी सरकार बेदाग: राजनाथ सिंह | Rajnath Singh Address Rally For Lok sabha chunav 2019 | Patrika News

गठबंधन वाले जेल में हैं या बेल पर, मोदी सरकार बेदाग: राजनाथ सिंह

locationहाथरसPublished: Apr 06, 2019 08:59:16 pm

राजनाथ सिंह बोले बीजेपी का चरित्र है और पार्टी सत्ता सुख के लिए नहीं देश बचाने के लिए राजनीती करती है।

Rajnath Singh

गठबंधन वाले जेल में हैं या बेल पर, मोदी सरकार बेदाग: राजनाथ सिंह

हाथरस। हाथरस जिले में एक चुनावी सभा में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार को बेदाग बताया है और महागठबंधन में शामिल अपने विरोधी दलों व उनके नेताओं को भ्रष्टाचार में लिप्त बताकर उनकी चुटकी ली है कि या तो वे बेल पर है या जेल में है।
अटलबिहारी सरकार भी बेदाग थी

गृहमंत्री राजनाथसिंह हाथरस में बीजेपी प्रत्याशी राजवीर दिलेर के लिए वोट मांगने आये थे। सभा में उन्होंने दावा भरा कि भ्रष्टाचार को लेकर उनकी अटल बिहारी सरकार भी बेदाग थी और यूपी की उनकी सरकारें भी बेदाग रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि साफगोई के साथ काम करना बीजेपी का चरित्र है और पार्टी सत्ता सुख के लिए नहीं देश बचाने के लिए राजनीती करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब जब कांग्रेस की सरकार आयी है उसके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी है। उन्होंने चुनाव में राहुल गांधी के 20 करोड़ गरीब लोगों को 72 हज़ार देने के वादे की खिल्ली उड़ाई। कहा वे झूठ बोल रहे हैं और कहा कि उनकी सरकार किसानों को 6000 रूपये दे रही है जो देती रहेगी।
जो कहा था सो किया : राजनाथ

सभा में उन्होंने कहा उनकी सरकार ने जो कहा था सो किया है। 2022 आते आते देश के सभी परिवारों पर रसोई गैस सिलेंडर होगा और पक्के मकान भी होंगे।यही नहीं किसानो की आमदनी भी 2022 तक दोगुनी हो जाएगी।
महागठबंधन वाले या तो जेल में है या बेल पर

गृहमंत्री सिंह ने चुनावी सभा में वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गयी एंटी सेटेलाइट मिसाइल को बड़ी उपलब्धि के रूप में बखान किया और कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 दिन से पहिले पाकिस्तान से बदला लिया लेकिन बदले में किसी निर्दोष पाकिस्तानी पर हमला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन वाले या तो जेल में है या बेल पर हैं। इन्हीं ने भगोड़ों पर पैसा लुटाया था। उन्होंने ललकारते हुए कहा कि हमारे भारत की ओर कोई देखेगा तो चाहे थल हो या जल हो छोड़ेंगे नहीं। हमारा देश हमारी सेना के जवानों की बजह से सुरक्षित है। उन्होंने कांग्रेस के 72 हज़ार देने के वादे की चुटकी ली देशद्रोह खत्म करने के वादे के लिए उसकी आलोचना भी की। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री की सराहना की और कहा कि हमारी सरकार पर भष्टाचार का कोई दाग नहीं है। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार का दावा किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए हाथ उठवाकर वोट मांगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो