scriptमुलायम के करीबी रहे वरिष्ठ समाजवादी की करारी हार, भाजपा के दिलेर जीते | Rajveer diler Win from Hathras lok sabha election result 2019 Declared | Patrika News

मुलायम के करीबी रहे वरिष्ठ समाजवादी की करारी हार, भाजपा के दिलेर जीते

locationहाथरसPublished: May 23, 2019 09:29:53 pm

यहां से भाजपा के राजबीर सिंह दिलेर ने बंपर जीत दर्ज की है। गठबंधन भी रामजीलाल सुमन की नैया पार नहीं लगा सका।

rajveer singh diler

मुलायम के करीबी रहे वरिष्ठ समाजवादी की करारी हार, भाजपा के दिलेर जीते

हाथरस। हींग के लिए मशहूर हाथरस में कमल ने खुशबू बिखेर दी। मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे रामजीलाल सुमन की करारी हार हुई है। यहां से भाजपा के राजबीर सिंह दिलेर ने बंपर जीत दर्ज की है। गठबंधन भी रामजीलाल सुमन की नैया पार नहीं लगा सका।
इस बार बदला था प्रत्याशी

भाजपा ने हाथरस से इस बार प्रत्याशी बदला था। सिटिंग एमपी राजेश कुमार दिवाकर की टिकट काटकर राजबीर सिंह दिलेर पर भाजपा ने दांव लगाया, जो सही बैठा। हाथरस से राजबीर सिंह दिलेर ने 260208 वोटों से जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर रामजीलाल सुमन रहे। रामजीलाल सुमन को 422588 वोट मिले जबकि दिलेर को 679799 वोट मिले।
बता दें कि इससे पहले भी यह सीट भाजपा के खाते में ही है। 2014 में भाजपा के राजेश कुमार दिवाकर 326386 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो