scriptरामवीर पर मायावती की कार्रवाई के बाद बसपा में बगावत, नहीं थम रहा इस्तीफों दौर | Revolt in BSP over Ramveer upadhyay support | Patrika News

रामवीर पर मायावती की कार्रवाई के बाद बसपा में बगावत, नहीं थम रहा इस्तीफों दौर

locationहाथरसPublished: May 22, 2019 08:50:02 am

रामवीर आज अपने पत्ते खोलेंगे। हाथरस में प्रेसवार्ता कर चुप्पी तोड़ेंगे।

ramveer upadhyay

रामवीर पर मायावती की कार्रवाई के बाद बसपा में बगावत, नहीं थम रहा इस्तीफों दौर

आगरा। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय पर कार्रावई के बाद बसपा में बगावत हो गई है। मायावती के इस फैसले के खिलाफ तमाम बसपा नेता उतर आए हैं। एक के बाद एक इस्तीफा दे रहे हैं। मानो जैसे बसपा में इस्तीफों की सर्जिकल स्ट्राइक हो गई है। अब रामवीर समर्थक उनसे बड़ा निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं। रामवीर आज अपने पत्ते खोलेंगे। हाथरस में प्रेसवार्ता कर चुप्पी तोड़ेंगे।
ramveer
एक के बाद एक इस्तीफा

रामवीर के समर्थन में कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। आगरा बसपा जिला अध्यक्ष को इस फैसल पर आपत्ति दर्ज कराते हुए बसपा के सैकड़ों नेताओं ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा देते हुए बसपा छोड़ दी है। इसके साथ ही वाराणसी और सोनभद्र से भी कई नेताओं ने बसपा छोड़ दी है।
ramveer
रामवीर के समर्थन में इन्होंने छोड़ी पार्टी

पूर्व जेल विजिटर सुंदर भाटी, जिला पंचायत सदस्य सुनीता कसाना, अरुण शर्मा, रेखा तिवारी, सुभाष शर्मा, पूर्व प्रधान करकौली अनिल शर्मा, आगरा उत्तर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र गौतम, वारणसी के धीरज तिवारी औऱ सोनभद्र से धनंजय त्रिपाठी ने भी रामवीर के समर्थन में बसपा से इस्तीफा दे दिया है।
ramveer
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो