scriptलोकसभा चुनाव परिणाम आते ही खुल कर सामने आने लगी गठबंधन की रार, सपा नेता ने छोड़ी पार्टी | Samajwadi party leader resign after lok sabha election 2019 result | Patrika News

लोकसभा चुनाव परिणाम आते ही खुल कर सामने आने लगी गठबंधन की रार, सपा नेता ने छोड़ी पार्टी

locationहाथरसPublished: May 25, 2019 05:22:23 pm

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला महासचिव ब्रजेश वशिष्ठ ने अपने तमाम साथियों के साथ गत 22 मई को ही सपा से इस्तीफा दे दिया है और उनका कहना है कि उप्र में गठबन्धन दलों द्वारा ब्राह्मण की उपेक्षा की जा रही है।

हाथरस। गत दिनों सादाबाद विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को बसपा से निलम्बित किये जाने पर जहां तमाम बसपाइयों व उनके समर्थकों द्वारा इस्तीफे दिये गये वहीं रामवीर उपाध्याय के समर्थन में सपा के नेताओं द्वारा भी सपा से इस्तीफा दिया गया है।
पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय के समर्थन में सपा नेता एवं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला महासचिव ब्रजेश वशिष्ठ ने अपने तमाम साथियों के साथ गत 22 मई को ही सपा से इस्तीफा दे दिया है और उनका कहना है कि उप्र में गठबन्धन दलों द्वारा ब्राह्मण की उपेक्षा किये जाने से वह बहुत क्षुब्ध हैं। समाजवादी पार्टी द्वारा इस नीति का विरोध न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह रामवीर उपाध्याय के समर्थन में सपा से त्यागपत्र दे रहा हूं।
वशिष्ठ इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में दो बार जिला प्रमुख एवं प्रदेश मंत्री तथा विश्व हिन्दू परिषद में जिला मंत्री के पदों पर रहे हैं जबकि 2005 में सपा में शामिल होकर लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव बने थे और 2010 में सपा, कांगे्रस व महानदल के समर्थन से अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया था। इनके साथ सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार वर्मा ने भी पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के समर्थन में सपा से स्तीफा दिया है।
खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो