गुरुवार से लापता थी बच्ची
मृतक बच्ची के पिता के अनुसार उनकी बेटी गुरुवार से लापता थी। उन्होंने कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मस्जिद के लाउडस्पीकर से बच्ची के बारे में ऐलान कराया। खुद भी उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को पड़ोसी की छत से लोगों ने खून टपकता देखा। जब परिजन व अन्य लोग छत पर गए तो उनके होश उड़ गए। टाट की बोरी में बच्ची की लाश बंद थी। उसी बोरी से खून बह रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की दी।
रेप के बाद हत्या की आशंका
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोग रेप के बाद बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम भेजने के बाद पुलिस टीम को जांच में लगा दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बसपा विधायक ने सरकार को कोसा
उधर, सूचना मिलने के बाद सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्ची के परिजनों को सांत्वना दी। इस घटना पर बसपा विधायक ने प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि कहा कि प्रदेश में रेप, लूट, हत्या जैसी अपराधिक घटनाएं आए दिन हो रही हैं। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इस बच्ची के परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना दी थी, लेकिन उसे दर्ज एक दिन बाद किया गया। अगर पुलिस समय से कार्रवाई करती तो शायद आज बच्ची जिंदा होती।