scriptसपा से नाता तोड़ जल्द भाजपा का दामन थामेंगी ये पूर्व सांसद, जानिए इनके बारे में… | sp leader and Ex MP sarika singh can join BJP before loksabha election | Patrika News
हाथरस

सपा से नाता तोड़ जल्द भाजपा का दामन थामेंगी ये पूर्व सांसद, जानिए इनके बारे में…

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। चर्चा है पूर्व सांसद सारिका सिंह बघेल जल्द भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

हाथरसJan 18, 2019 / 04:55 pm

suchita mishra

sarika

sarika

हाथरस। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही तमाम दलों के राजनेता भी सक्रिय हो गए हैं। इन्हीं में से एक हैं पूर्व सांसद सारिका सिंह बघेल। सारिका सिंह ने पिछला चुनाव कहीं से नहीं लड़ा था। लेकिन अब पांच साल बाद वह फिर से राजनीति में सक्रिय हुई हैं। चर्चा है कि जल्द ही सारिका अपने पति व समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकती हैं। इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधा जा रहा है।
इस बारे में सारिका के पति देवेंद्र सिंह का कहना है कि रालोद और सपा से अब उनका कोई नाता नहीं है। जल्द ही वे सारिका और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। उचित समय और उचित स्थान देखकर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि भाजपा में शामिल होेने के बाद सारिका सिंह टिकट की दावेदारी करेंगी।
जानिए कौन हैं सारिका सिंह बघेल
सारिका बघेल का नाता इटावा जिले के लखुना विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रह चुके दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले घासीराम के परिवार से है। सारिका इनकी धेवती है व फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के रहने वाले महेन्द्र सिंह की बेटी है। एमए अंग्रेजी तक शिक्षित सारिका का करीब दस साल पहले बघेल समाज के नेता गैंदालाल आर्य शिक्षक के पुत्र देवेन्द्र सिंह के साथ उनका विवाह हुआ। नाना के घर से विरासत में मिली सियासत को सारिका बघेल ने वर्ष 2009 में रालोद-भाजपा गठबंधन से रालोद के टिकट पर हाथरस से चुनाव जीती थीं। उन्होंने बसपा प्रत्याशी को हराया था। जब वह सांसद थीं, तब उन्होंने रालोद छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था। सपा ने उन्हें आगरा सुरक्षित सीट से उम्मीदवार भी बना दिया था, लेकिन बाद में सपा ने उनका टिकट काट दिया था।

Home / Hathras / सपा से नाता तोड़ जल्द भाजपा का दामन थामेंगी ये पूर्व सांसद, जानिए इनके बारे में…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो