scriptपांच वर्ष की मासूम के साथ सगे चाचा ने की हैवानियत की हद पार | Uncle raped 5 year old innocent girl | Patrika News

पांच वर्ष की मासूम के साथ सगे चाचा ने की हैवानियत की हद पार

locationहाथरसPublished: May 08, 2019 02:23:13 pm

बच्ची को चलने फिरने में भी दिक्कत हो रही थी। इस पर बच्ची के पिता ने उसे डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टर बच्ची को देख कर दंग रह गए।

हाथरस। चाचा-भतीजी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने की खबर सामने आई है। एक सगे चाचा ने अपने सगे भाई की पांच वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआऱ दर्ज कर ली है औऱ आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाले दंपति की पांच वर्ष की मासूम बेटी है जिसे वह काम पर जाने से पहले बच्ची के चाचा के पास छोड़ जाते थे। बीते कुछ दिनों से बच्ची का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। बच्ची को चलने फिरने में भी दिक्कत हो रही थी। इस पर बच्ची के पिता ने उसे डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टर बच्ची को देख कर दंग रह गए। उन्होंने पिता से परिवार औऱ पड़ोसियों के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।
गुनाह किया कबूल

यह सुनते ही बच्ची के मां बाप के होश उड़ गए। उन्होंने घर पर लाकर बच्ची को बहला फुसला कर पूछताछ की तो पता चला कि सगे चाचा ने ही दरिंदगी की है। मां बाप ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की तो चाचा ही दरिंदा निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है उसने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो