हाथरस

महिला दरोगा ने कार से मारी टेम्पो में टक्कर और उसके बाद जो हुआ.. देखें वीडियो

जिला अस्पताल में भर्ती घायलों ने महिला दरोगा पर टेम्पो में सामने से टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

हाथरसMay 02, 2019 / 12:43 pm

अमित शर्मा

car accident

हाथरस। महिला दरोगा ममता सिंह की आल्टो गाड़ी और सवारियों से भरे हुए टेम्पो में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में टेम्पो सवार लोगों में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने प्राइवेट वाहनों से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों ने महिला दरोगा पर टेम्पो में सामने से टक्कर मारने का आरोप लगाया है।
हतीसा बाईपास पुल पर हुई घटना
थाना कोतवाली चंदपा में तैनात महिला दरोगा ममता सिंह और सवारियों से भरे हुए टेम्पो में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत का मामला हाथरस जिले के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा बाईपास पुल के पास का है। यहां मथुरा रोड पर हाथरस की तरफ से हतीसा पुल की तरफ जा रही महिला दरोगा ममता सिंह की आल्टो गाड़ी मुरसान की तरफ से सवारियों को लेकर हाथरस की तरफ आ रहे टेम्पो से जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में टेम्पो में सवार यात्रियों में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने अपने प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
आरोप-प्रत्यारोप
जिला अस्पताल में भर्ती घायल श्रेय ने आरोप लगाया कि महिला दरोगा ममता सिंह ने टेम्पो को सामने से रॉन्ग साइड में आकर टक्कर मारी है। महिला दरोगा की गाड़ी बहुत तेज थी। पूरी घटना में पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिली है। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना कोतवाली चंदपा पुलिस पहुंची। पुलिस थाने की महिला दरोगा ममता सिंह का जिला अस्पताल में इलाज कराकर घायलों को देखे बगैर ही वंहा से लेकर निकल गई। महिला दरोगा ममता सिंह ने आरोप लगाया कि खुद घायलों ने टक्कर मारी है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter P पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.