scriptविश्व स्वास्थ्य दिवस 2018: ये आठ बातें बचाएंगी हृदय रोग से | World Health Day 2018 tips for protecting heart disease | Patrika News

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018: ये आठ बातें बचाएंगी हृदय रोग से

locationहाथरसPublished: Apr 07, 2018 01:47:44 pm

Submitted by:

suchita mishra

हाथरस की हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी सिंह ने विश्व हृदय दिवस 2017 के मौके पर बताए दिल को स्वस्थ रखने के उपाय।

Health Day

Health Day

हाथरस। सात अप्रैल यानी स्वास्थ्य दिवस के मौके पर WHO ने थीम रखी है यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज। इस थीम के माध्यम से WHO विश्वभर को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना चाहता है। स्वास्थ्य दिवस की थीम को आगे बढ़ाते हुए आज हम हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी सिंह से जानेंगे उन चीजों के बारे में जो हमें हृदय संबंधी तमाम बीमारियों बचाने में कारगर हैं।
मासूम बच्चे की तरह रखें खयाल
डॉ. मीनाक्षी सिंह कहती हैं कि आजकल लाइफस्टाइल बदलने के कारण मोटापा और हृदय संबंधी परेशानियां आम हो गई हैं। यहां तक कि छोटे बच्चों भी इनसे जूझ रहे हैं। डॉ. मीनाक्षी सिंह के मुताबिक दिल शरीर का एक ऐसा अंग है, जो 24 घंटे बिना रुके काम करता है। पूरे शरीर में एक सन्तुलन बनाकर रखता है। इसलिए इसका खयाल भी हमें मासूम बच्चे की तरह रखना चाहिए।
ये बातें दिल को रखेंगी स्वस्थ

1. डॉ. मीनाक्षी सिंह कहती हैं कि स्वस्थ दिल के लिए व्यक्ति को कम से कम तीस मिनट का व्यायाम करना चाहिए।

2. प्रतिदिन सुबह या शाम में से एक समय जरूर टहलना चहिए। जॉगिंग या साइक्लिंग भी अच्छा विकल्प है।
3. अधिक चिकनाईयुक्त व गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। यदि हृदय रोगी हैं तो मक्खन न खाएं। मक्खन में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सबसे अधिक होती है, जो हमारे हृदय का स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है।
4. अल्कोहल और धूम्रपान से परहेज करें।

5. खाने में नमक कम मात्रा में लें।

6. मीठे पेय जैसे कोल्डड्रिंक्स, आइस्क्रीम से परहेज करें। ये मोटापा बढ़ाती हैं और मोटापे से हृदय रोग का खतरा बढ़ता है।
7. फ्रेंच फ्राइज, बर्गर जैसे फास्टफूड और जंकफूड से लेने से बचें। नींद कम से कम आठ घंटे की लें।

8. लगातार कई घंटे की सिटिंग हृदय रोग का बड़ा कारण बन सकती है। इसलिए बीच बीच में उठकर थोड़ी देर में चल फिर लेना चाहिए।

35 की उम्र के बाद हो जाएं अलर्ट
डॉ मीनाक्षी सिंह ने बताया कि हृदय संबंधी रोग, शुगर और उच्च रक्तचाप आदि से बचने के लिए 35 वर्ष की उम्र के बाद समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहना चाहिए। हरी सब्जियां, साबुत अनाज और फल पर्याप्त मात्रा में खाने चाहिए। साथ भी फाइबरयुक्त चीजों को वरीयता दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो