scriptWorld Malaria Day 2019: मलेरिया के लक्षणों को पहचानें नहीं तो जा सकती है जान, मच्छरों से बचें | World Malaria Day 2019 Malaria se kaise bach sakte hain | Patrika News

World Malaria Day 2019: मलेरिया के लक्षणों को पहचानें नहीं तो जा सकती है जान, मच्छरों से बचें

locationहाथरसPublished: Apr 25, 2019 02:12:26 pm

World Malaria Day 2019 : मच्छर काटने के कम से कम 7-8 दिन बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं। ये लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि आप इसे फ्लू समझ लेते हैं।

Half a hundred villages the district come under grip of malaria, stir

Half a hundred villages the district come under grip of malaria, stir

हाथरस। 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मलेरिया के प्रति लोगों जागरूक करना है। इस बार मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन भी कराया जा रहा है। अगर मलेरिया होने पर समुचित इलाज न कराया तो जान भी जा सकती है।
Malaria
मलेरिया से जंग के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार

मलेरिया कई बार काफी घातक सिद्ध होता है, इसके कारण लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ जाती है। इसकी रोकथाम के लिए हाथरस का स्वास्थ्य विभाग पूरे जोर -शोर से लगा हुआ है। सहायक मलेरिया अधिकारी एसपी गौतम ने बताया कि मलेरिया दिवस के दिन गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस गोष्ठी के माध्यम से मलेरिया से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को इससे बचने के लिए घरों के आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। घरों के आसपास पानी जमा नहीं होना देना चाहिए। जिला मलेरिया अधिकारी मुकेश जौहरी ने बताया कि मलेरिया को लेकर समय -समय पर अभियान चलाए जाते है। मच्छरों से अधिक प्रभावित वाले इलाकों में डीडीटी का छिड़काव कराया जाता है।
World <a  href=
malaria a Day 2019″ src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/04/25/moquito_4474944-m.jpg”>मलेरिया के लक्षण
मच्छर काटने के कम से कम 7-8 दिन बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं। ये लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि आप इसे फ्लू समझ लेते हैं लेकिन इस तरह के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत चेकअप करवाना चाहिए।

ज्यादा तेज सिरदर्द
उल्टी व दस्त
ठंड लगना
नाक से खून निकलना
हाथ-पैर में कंपकंपी
बार-बार प्यास लगना
कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द
एक समय पर बुखार का आना और उतरना
मलेरिया से ऐसे कर सकते हैं बचाव
मच्छर गंदगी और कई दिनों तक जमा पानी में ही पनपते हैं। इसलिए घर के आस-पास सफाई रखें। घर में पीने के पानी को खुला न छोड़ें। उसे हमेशा किसी चीज से ढककर रखें। खाने वाली चीजों को भी हमेशा ढककर रखें। मच्छरदानी में सोयें। पानी को उबालकर और ठंडा करके पिएं। सड़क किनारे बिक रहे खुले खाद्य पदार्थों से बचें।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो