scriptसोन नदी में नहाने गए 7 युवक डूबे, 5 ने गंवाई जान, 2 लापता | Garhwa News: 7 People Drown In Son River | Patrika News

सोन नदी में नहाने गए 7 युवक डूबे, 5 ने गंवाई जान, 2 लापता

locationहजारीबागPublished: May 16, 2020 06:20:52 pm

Submitted by:

Prateek

Garhwa News: सभी लोग नदी में नहाने गए थे, एक तैर कर बाहर निकला, दो अन्य की तलाश जारी (7 People Drown In Son River Garhwa Jharkhand)…
 

सोन नदी में नहाने गए 7 युवक डूबे,  5 ने गंवाई जान, 2 लापता

सोन नदी में नहाने गए 7 युवक डूबे, 5 ने गंवाई जान, 2 लापता

(गढ़वा,हजारीबाग): झारखंड (Jharkhand News) में गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के डूमरसोता के पास शनिवार सुबह सोन नदी (Son River) में नहाने के दौरान सात युवक डूब गए। पांच युवकों के शवों को स्थानीय गोताखोरों द्वारा निकाला जा चुका है। जबकि शेष दो लोगों को अभी तक ढूंढा नहीं जा सका है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है और गोताखोरों की मदद से दो अन्य युवकों की तलाश जारी है।

आस-पास से तुरंत पहुंचे गोताखोर…

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कांडी बीडीओ के नेतृत्व में राहत टीम कैंप कर रही है। गढ़वा के उपायुक्त हर्ष मंगला ने बताया कि सुबह छह बजे डूमरसोता गांव के आठ युवक बगल में सोन नदी में नहाने गए हुए थे। इसमें नदी पार होने के दौरान सात युवक नदी के गहरे पानी में चले गए। एक युवक नदी के बाहर निकलने में सफल रहा। उसने गांव में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। गांव के अनुभवी लोगों को शव ढूढने में लगाया गया। आसपास से गोताखोर पहुंचकर शव ढूढने में सहयोग कर रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन मौके पर हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है।

मृतक की सूची-
1. ब्रजेश सिंह 30 साल, 2. आलोक मिश्रा 30 साल, 3.अजीत मिश्र ,19 साल,4. नीरज मिश्र 21 साल, 5. अश्वनि दुबे 25 साल,6. राजन दुबे 21 साल, 7. सुशील मिश्रा 25 साल

 

अप्रैल-मई में भी हुई बारिश तो बढ़ा पानी…

बताया गया है कि नदी में डूबने वाले सभी युवक आसपास के गांव के ही रहने वाले थे। इन युवकों को स्थानीय बुजुर्गां ने नदी में जाने से मना भी किया, लेकिन युवकों ने कहा कि गर्मी का मौसम है, नदी में ज्यादा पानी नहीं होगा, यह कह कर सभी युवक नदी के गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में हर साल जलस्तर कम हो जाता है, लेकिन इस बार अप्रैल-मई में भी लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण से नदी का जलस्तर बीच-बीच में बढ़ जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो