scriptझारखंड: क्वारंटाइन सेंटर का हाल बेहाल, श्रमिकों के भोजन में मिला कीड़ा | Jharkhand News: Quarantine Centre In Worst Position | Patrika News
हजारीबाग

झारखंड: क्वारंटाइन सेंटर का हाल बेहाल, श्रमिकों के भोजन में मिला कीड़ा

Jharkhand News: मजदूर (Migrant Labourers Jharkhand) इस घटना के बाद बहुत नाराज हो गए (Jharkhand Quarantine Centre) . ..

हजारीबागMay 22, 2020 / 07:52 pm

Prateek

झारखंड: क्वारंटाइन सेंटर का हाल बेहाल, श्रमिकों के भोजन में मिला कीड़ा

झारखंड: क्वारंटाइन सेंटर का हाल बेहाल, श्रमिकों के भोजन में मिला कीड़ा

हजारीबाग,चतरा: झारखंड में चतरा जिले के पत्थलगड़ा ब्लॉक के नोनगांव पंचायत सचिवालय में बने क्वारेंटाइन केंद्र में खाने में कीड़ा निकलने से प्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया व खाना खाने से इंकार कर दिया।

सत्तू पीकर चलाया काम…

मजदूर इस घटना के बाद बहुत नाराज हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत मुखिया से लेकर आला अधिकारियों से की। परंतु उन्हें सुनने कोई नहीं पहुंचा। एक युवक द्वारा उन्हें सत्तू की व्यवस्था की गई तब मजदूरों ने एक-एक गिलास सत्तू का शरबत पीकर दिन भर गुजारा।

 

गौरतलब है कि नोनगांव पंचायत भवन में बने क्वारंटाइन केन्द्र में हैदराबाद, फरीदाबाद व मुंबई से आए 47 मजदूर रह रहे हैं। गुरुवार अपराह्न भोजन में कीड़ा देख प्रवासी मजदूर भड़क गए। उन्होंने कीड़ा युक्त भोजन खाने से साफ इंकार कर दिया और हंगामा करने लगे। क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें यहां समुचित व्यवस्था नहीं दी जा रही है। उन्हें घटिया और कीड़ा युक्त भोजन परोसा जा रहा है। यहां बराबर चावल में कुछ ना कुछ निकल जा रहा है। दाल व सब्जी की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। चावल में कीड़ा निकलने के बाद प्रवासी मजदूरों ने खाना फेंक दिया। कई लोगों ने भोजन लिया ही नहीं। मजदूरों ने बताया कि घटिया भोजन की शिकायत कई बार कर चुके हैं, किंतु ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो