scriptमोदी-शाह-योगी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में बांधेंगे समां | narendra modi, amit shah and yogi will address rallies in jharkhand | Patrika News

मोदी-शाह-योगी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में बांधेंगे समां

locationहजारीबागPublished: Apr 20, 2019 03:28:17 pm

Submitted by:

Prateek

मोदी लोहरदगा, शाह चतरा व योगी पलामू-हजारीबाग में जनसभा को करेंगे संबोधित…
 

bjp leaders

bjp leaders

(रांची,हजारीबाग): लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। अगले सप्ताह भाजपा के तीन स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी राज्य के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अप्रैल को रांची पहुंचेंगे। नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से राजभवन जाने के क्रम में रांची में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में रोड शो करेंगे। बताया गया है कि प्रधानमंत्री रात के आठ बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहीं से रोड शो शुरू होगा जो बिरसा चौक तक जाएगा। प्रधानमंत्री के रोड शो में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। अगले दिन 24 अप्रैल को 11 बजे प्रधानमंत्री लोहरदगा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 27 अप्रैल को चतरा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसी सप्ताह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पलामू और चौपारण में चुनावी जनसभा में शामिल होंगे।


इधर, मुख्यमंत्री रघुवर दास भी लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार विभिन्न क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से चुनावी दौरा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे है। मुख्यमंत्री ने लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र का लगातार तीन दिनों तक दौरा किया, वहीं शुक्रवार को रघुवर दास ने पलामू संसदीय सीट में भी दो चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रघुवर दास आज जमशेदपुर में भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के नामांकन दाखिल में भी शामिल होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो