सात अचूक घरेलू नुस्खे: महज एक सप्ताह में काले हो जाएंगे सफेद बाल
Published: Sep 16, 2018 03:36:20 pm
लाइलाज नहीं है बालों की समस्या...बस चुटकी बताजे काले हो जाएंगे सफेद बाल और उग आएंगे सिर पर बाल...


White Hair
बदलती जीवन शैली और अनियमित खान-पान के चलते लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है बालों का झडऩा और समय से पहले बालों का सफेद होना। एक वक्त था, जब बाल सफेद होते थे, तब इसे बालों का पकना भी कहा जाता था...ये किसी भी व्यक्ति की बुढ़ापे की निशानी हुआ करती थी। लेकिन तब बाल 50 या 60 की उम्र के बाद ही पकते थे। अब ऐसा नहीं है। अब तो स्थिति बिल्कुल उल्टी हो चुकी है। जवानी में ही बुढ़ापा नजर आने लगता है। जी हां, 30 की उम्र के बाद से ही बाल सफेद होने लगते हैं। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि बालों का असमय सफेद होना एक बड़ी समस्या बन चुकी है। लेकिन ये समस्या लाइलाज नहीं है। सफेद बालों को काला किया जा सकता है। कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिनके इस्तेमाल से महज कुछ ही दिन में इसका असर दिखाई देने लगता है। ये बेहद असरदार नुस्खे हैं। यहां दिए गए उपायों में से कोई एक उपाय भी कर लिया जाए, तो महज एक सप्ताह में बाल काले हो सकते हैं।