स्वास्थ्य

Onion Peel Benefits: प्याज के छिलके में छिपा हैं ये अद्भुत राज, जिसे जानकर आप चौक जाएंगे

Onion Peel Benefits: प्याज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। प्याज की तरह ही प्याज का छिलका भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। प्याज का छिलका कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है।

नई दिल्लीJul 09, 2022 / 10:34 am

Roshni Jaiswal

Amazing health benefits of onion peel in Hindi

Onion Peel Benefits: प्याज का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर प्याज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसे ही प्याज के छिलके में भी कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। क्योंकि प्याज के छिलके में विटामिस ए, विटामिन सी, विटामिन ई, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। प्याज के छिलके का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य और बालों दोनों को बहुत ही फायदा मिलता है। तो आइए जानते हैं प्याज के छिलके से मिलने वाले फायदे के बारे में
प्याज के छिलके के फायदे

1. गले में खराश की समस्‍या को दूर करने में फायदेमंद
गले में खराश की समस्‍या को दूर करने के लिए प्याज के छिलके का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। प्याज के छिलके में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो गले में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। इससे राहत पाने के लिए आप प्‍याज के छिलके वाली चाय से गरारे करें। ऐसा करने से आपको गले में खराश की समस्‍या से।राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत दिलाएंगे ये 4 तरह के शरबत
2. इम्‍यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्‍यूनिटी बढ़ाने के लिए प्याज के छिलके का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। प्याज के छिलके में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बनाने में मदद करता है। साथ ही कई तरह के संक्रमणों को रोकने में मदद करता है।
3. बालों के लिए फायदेमंद
प्याज के छिलके का इस्तेमाल करना बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह बालों को लंबा बनाता है और साथ ही डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाता है। अगर आप अपनी बालों को बढ़ाना चाहते हैं तो पहले प्याज के छिलकों को उबाल लें। फिर इसे अपनी बालों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है चकोतरा, जानें अन्य फायदे
4. स्किन एलर्जी से राहत दिलाने में फायदेमंद
स्किन एलर्जी से राहत पाने के लिए प्याज के छिलके का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। प्याज का छिलका स्किन एलर्जी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए स्किन एलर्जी से राहत पाने के लिए आप पहले प्याज के छिलके को पूरी रात भिगो कर रख दें। फिर सुबह इस पानी से अपनी स्किन को साफ करें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Home / Health / Onion Peel Benefits: प्याज के छिलके में छिपा हैं ये अद्भुत राज, जिसे जानकर आप चौक जाएंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.