scriptज्यादा नमक और पानी की कमी से भी हो सकती है आंखों के नीचे सूजन | baggy eye problem | Patrika News
जयपुर

ज्यादा नमक और पानी की कमी से भी हो सकती है आंखों के नीचे सूजन

आंखों के नीचे और पलकों पर सूजन दिखाई देती है। इसे बैगी आइलिड कहते हैं। लेकिन बदलती जीवनशैली के कारण अब कम उम्र भी यह समस्या देखी जा सकती है।

जयपुरApr 17, 2021 / 07:12 pm

Archana Kumawat

ज्यादा नमक और पानी की कमी से भी हो सकती है आंखों के नीचे सूजन

ज्यादा नमक और पानी की कमी से भी हो सकती है आंखों के नीचे सूजन

उम्र बढऩे के साथ आंखों की त्वचा ढीली होने लगती है। इससे उत्तकों में द्रव भरने लगता है, जिसके कारण आंखों के नीचे और पलकों पर सूजन दिखाई देती है। इसे बैगी आइलिड कहते हैं। लेकिन बदलती जीवनशैली के कारण अब कम उम्र भी यह समस्या देखी जा सकती है। देर रात तक जागना, तनाव, थकान और एलर्जी के कारण भी आंखों को नुकसान होता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से स्वस्थ दिनचर्या और हैल्दी डाइट से समस्या को दूर किया जा सकता है।

थॉयराइड या किडनी रोग का भी हो सकता है संकेत
सुबह उठने पर यदि कुछ घंटों तक आंखों के आसपास सूजन रहती है तो यह डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) या आहार में अधिक नमक खाने के कारण हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही नमक खाएं। सूजन आना थायरॉइड, हाइपरटेंशन, किडनी रोग का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में उचित जांच करवाएं। स्मोकिंग, अल्कोहल या किसी तरह के स्टेरॉइड लेने से भी यह समस्या हो सकती है।

एक्सपर्ट कमेंट
हैल्दी डाइट लें। कोई नशा न करें। समय पर सोएं और समय पर उठें। पानी खूब पीएं। इससे शरीर में से अतिरिक्त सोडियम निकल जाएगा। बर्फ की सिकाई या टीबैग लगाने से आराम मिलेगा। उम्र बढऩे पर सूजन बढ़ती है तो ब्लेफेरोप्लास्टी की जाती है। इससे भी ठीक होता है।
– डॉ.सुरेश पांडेय, वरिष्ठ नेत्र सर्जन, कोटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो