
beneficial and how harmful beetroot is for our health
नई दिल्ली : पहले के समय चुकंदर पशुओं को खिलाया जाता था। हालांकि 19 वी सदी में शोध के अनुसार चुकंदर का हर भाग स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। चुकंदर के रस बाजारों में अब अधिक बिकने लगे है क्योंकि यह बीपी को सामान्य रखने में मदद करता है। इसके अलावा कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। चुकंदर के रस को रोजाना पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ मूत्र के माध्यम से निकल जाते है। तो चलिए आज हम आप को चुकंदर के फायदे और नुकसान के बारे में बता
चुकंदर से होने वाले फायदे
एनीमिया दूर करने में
एनीमिया यानि खून की कमी अधिकतर महिलाओं में देखने को मिलती है। एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए रोजाना एक ग्लास चुकंदर के रस का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा चुकंदर का सलाद या सब्जी बनाकर खा सकते है।
डायबिटीज को नियंत्रित करने में
डायबिटीज टाइप 2 के मरीजों के लिए चुकंदर संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। इसमें उपस्थित पोषक तत्व रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और इन्सुलिन बनने में मदद करता है। इसका सेवन आप कच्चे सलाद या उबालकर खा सकते है। इसके अलावा चुकंदर उच्च रक्तचाप व निम्न रक्तचाप के पीड़ितों के लिए भी लाभदायक होता है।
हृदय को स्वस्थ रखने में
चुकंदर में नाइट्रेड रसायन होता है जो रक्त के दबाव को कम करता है। इसके अलावा हृदय संबंधित बीमारियों के जोखिम से बचाव करता है। चुकंदर का रस पिने से दिल के दौरा की समस्या नहीं होता है। इसके साथ रक्त को संचार करता है। कुछ अध्ययन में चुकंदर के रस में एंटी-कैंसर गुण होता है जो कैंसर से बचाव करने में मदद करता है।
यौन स्वास्थ्य के लिए
चुकंदर पुरुषो के योन स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करता है। पुरुष की कामेच्छा की इच्छा को बढ़ाता है। ऐसा नहीं है की महिला को कोई फायदा नहीं है बल्कि महिला में भी कामेच्छा की इच्छा बढ़ती है। बहुत पुराने ज़माने से यौन स्वास्थ्य की शक्ति के लिए चुकंदर का सेवन किया जाता था।
मासिकधर्म में लाभदायक
महिलाओं को हर महीने मासिकधर्म आने से रक्त की हानि होती है। जिसे दूर करने के लिए चुकंदर के रस को पीना चाहिए। इसमें लोह की मात्रा अधिक होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाता है और रक्त की पूर्ति करता है। अक्सर मासिकधर्म के दौरान महिलाये अधिक कमजोर और सुस्त महसूस करती है इसका मुख्य कारण कमजोरी होता है।
त्वचा के लिए
चुकंदर त्वचा की झुर्रिया को कम करने में मदद करता है। लड़कियों को हमेशा अपने चेहरे पर दाग-धब्बे की समस्या होती है इन समस्या को चुकंदर द्वारा ठीक किया जा सकता है। क्योंकि चुकंदर में अच्छी मात्रा में फोलेट, फाइबर होता है। चुकंदर की तासीर ठंडी होती है यह त्वचा पर फोड़े-फुंसी आने की समस्या को रोकती है। अगर आप अपनी त्वचा की सुरक्षा करनी चाहती है तो रोजाना एक ग्लास चुकंदर रस जरूर पिये
Published on:
23 Nov 2021 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
