scriptApple Cider Vinegar: सुबह खाली पेट गरम पानी के साथ सेब का सिरका पीने के फायदे | Benefits of Apple Cider Vinegar With Warm Water On Empty Stomach | Patrika News

Apple Cider Vinegar: सुबह खाली पेट गरम पानी के साथ सेब का सिरका पीने के फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Jan 24, 2022 05:40:10 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Apple Cider Vinegar: गैस और अन्य पेट से जुड़े विकारों को दूर करने में भी एप्पल साइडर विनेगर फायदेमंद हो सकता है। यह आपके पेट के पीएच लेवल को संतुलित रखता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर की जा सकती हैं।

Benefits of Apple Cider Vinegar With Warm Water On Empty Stomach

Benefits of Apple Cider Vinegar With Warm Water On Empty Stomach

जिस प्रकार सेब खाना काफी फायदेमंद होता है, उसी प्रकार एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके के भी सेहत से जुड़े कई लाभ देखे जा सकते हैं। इसके गुणों के कारण आजकल बहुत से लोग अपने शरीर, त्वचा और बाल सभी के स्वास्थ्य के लिए अपनी डाइट में सेब का सिरका शामिल कर रहे हैं। सेब के सिरके का इस्तेमाल कई व्यंजनों और सलाद के स्वाद को बढ़ाने में तो होता ही आया है, परंतु आज हम आपको इसके एक अन्य उपयोग के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ सेब का सिरका पीने के बहुत से फायदे देखे गए हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं। तो अब आइए जानते हैं इसके सेहत से जुड़े लाभ…

1. चर्बी घटाने में सहायक
आजकल बढ़ती हुई बीमारियों में मोटापा भी एक है। शरीर का मोटापा या अतिरिक्त चर्बी बढ़ने से शरीर बीमारियों का घर बनने लग जाता है। ऐसे में शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ सेब का सिरका पीना फायदेमंद हो सकता है। सेब का सिरका शरीर में वसा की मात्रा को कम करने के साथ ही मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

acv.jpg

2. पाचन के लिए
गैस और अन्य पेट से जुड़े विकारों को दूर करने में भी एप्पल साइडर विनेगर फायदेमंद हो सकता है। यह आपके पेट के पीएच लेवल को संतुलित रखता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर की जा सकती हैं। सुबह खाली पेट पीने के अलावा आप थोड़ी मात्रा में सेब के सिरके का सेवन भोजन से पहले भी कर सकते हैं। इससे पाचक रस उत्तेजित होते हैं और पाचन क्रिया बेहतर होती है।

shutterstock_217621018-730x430.jpg

3. जोड़ों के दर्द में राहत
जिन लोगों को अक्सर जोड़ों के दर्द की समस्या रहती है, उन्हें सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ सेब का सिरका पीना लाभ पहुंचा सकता है। दरअसल सेब के सिरके में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो कुछ हद तक जोड़ों के दर्द में और आर्थराइटिस की समस्या में आराम पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा दर्द की तीव्रता को कम करने वाला गुण एंटिनोसाइसेप्टिव भी सेब के सिरके में मौजूद होता है।

apple-cider-vinegar-1296x728-header-1.jpg

4. कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हृदय रोगों सहित कई बीमारियां घेर लेती हैं। कई बार तो बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का मुख्य कारण बन जाता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने के लिए सुबह गर्म पानी के साथ सेब के सिरके का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

9.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो