scriptये उपाय अपनाकर फुसियां व सफेद दाग होंगे ठीक। वजन व हाइट भी बढ़ेगी | By following these measures, the pimples and the white stains will be | Patrika News
स्वास्थ्य

ये उपाय अपनाकर फुसियां व सफेद दाग होंगे ठीक। वजन व हाइट भी बढ़ेगी

सवाल: मेरे चेहरे पर फुंसियां ज्यादा हो रही हैं। कई क्रीम लगाई। कोई फायदा नहीं हुआ? चेतन शर्मा, अलवर जवाब: युवाओं में ये समस्या आम है। ये 13 से 25 वर्ष तक की उम्र में होते हैं। इसका इलाज लेने से यह ठीक हो जाते हैं। यदि इलाज न लिया जाए तो मुंहासे के कारण चेहरे पर दाग या फिर गड्ढे हो जाते हैं। कई बार इलाज के बाद भी मुंहासे वापस हो सकते हैं। ज्यादा तली हुई चीजें और फास्ट फूड न खाएं। प्रोटीन ज्यादा लें। विशेषज्ञ की सलाह के बिना मेडिकल स्टोर से दवा या क्रीम लेकर न लगाएं। इसमें स्टेरॉयड होते हैं, जिससे स्किन खराब हो सकती है। विशेषज्ञ की सलाह लें।
सवाल: मेरे चेहरे पर सफेद दाग है। ये कैसे ठीक होगा? एक दर्शकजवाब: सफेद दाग किस तरह का है। पहले ये देखना पड़ेगा। ये लिकोडर्मा भी हो सकता है। कई बार धूप से एलर्जी होने के कारण भी ये समस्या हो जाती है। विशेषज्ञ को दिखाएं। कुछ जांच की जाएगी। उसके बाद इलाज होगा।
 

Mar 09, 2019 / 11:41 pm

Jitendra Rangey

sawal jawab

ये उपाय अपनाकर फुसियां व सफेद दाग होंगे ठीक। वजन व हाइट भी बढ़ेगी

सवाल: मुझे छह साल पहले 50-60 तत्तैयों ने डंक मारा था। इसके बाद से मेरे मुंह में हर समय छाले रहते हैं। इससे मेरा शरीर भी कमजोर हो गया है। मुंह पर फुंसियां रहती है। कोई उपाय बताएं? घनश्याम, 19 वर्ष, दौसा,राजस्थान
जवाब: अक्सर किसी को कोई समस्या होती है तो वह इसे उस प्रकरण से जोड़ लेते हैं जो उस समय हुआ था। जैसे तत्तैये के डंक मारने को मुंह में छाले, कमजोरी व फुंसियों से जोड़ा जा रहा है। तत्तैये के डंक मारने के साथ ही उसका असर होता है। शरीर में सूजन या फिर दर्द हो सकता है। छह साल बाद डंक से कोई समस्या नहीं हो सकती है। मुंह में छाले साल में कितनी बार होते हैं। या फिर किस मौसम में ज्यादा रहते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। शरीर कमजोर होने व फुंसियां होने के कई कारण हंै। आपकी उम्र छोटी हैं। इस उम्र में इस तरह की समस्याएं होती हैं। विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही दवा लें।
सवाल: हाइट को कैसे बढ़ाएं? एक दर्शक
मेरी हाइट कम है। मुझे अपनी हाइट को बढ़ाना है? एक दर्शक
जवाब: हाइट बढऩे की उम्र बीस वर्ष तक है। ढाड़ी मूंछ आने के बाद हाइट धीरे बढ़ती है। हाइट नहीं बढऩे के कई और कारण भी हो सकते हैं। इसके लिए कुछ जांच करवाई जाती है। इसमें हार्मोन, मेटाबॉलिज्म कैल्शियम की कमी थायराइड हार्मोन की कमी या फिर ग्रोथ्र हार्मोन की कमी हो सकती है। इन सब की जांच करवाकर विशेषज्ञ इलाज तय कर दवा देते हैं। कुछ न्यूट्रिशन की कमी होने पर प्रोटीन डाइट लें। कसरत करें। खेलकूद से हाइट बढ़ती है।
सवाल: वजन कैसे बढ़ाया जा सकता है? एक दर्शक, 20 वर्ष
जवाब: वजन कम होने के कई कारण हो सकते हैं। कोई बीमारी भी हो सकती है। कोई मेटाबॉलिक समस्या हो सकती है। इसको लेकर जांच करवाएं। कसरत करें। संतुलित आहार लें। वजन बढ़ाने की कोई दवाई बिना चिकित्सक परामर्श के न लें। विशेषज्ञ की सलाह लें।
विशेषज्ञ
डॉ. पुनीत अग्रवाल, त्वचा रोग विशेषज्ञ, जयपुर
डॉ. संजय सारण, हार्मोन रोग विशेषज्ञ, जयपुर

Home / Health / ये उपाय अपनाकर फुसियां व सफेद दाग होंगे ठीक। वजन व हाइट भी बढ़ेगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो