scriptकैंसर के बारे में सच जानें, भ्रम न पालें | Cancer: Learn the Truth, Avoid Confusion | Patrika News

कैंसर के बारे में सच जानें, भ्रम न पालें

locationजयपुरPublished: Feb 08, 2019 08:34:53 pm

Submitted by:

Ramesh Singh

सही जानकारी, जागरुकता, थोड़ी सी सावधानी और समय पर इसके लक्षणों की पहचान और इलाज से इस समस्या को हराया जा सकता है।

myth truth

कैंसर : सच जानें, भ्रम न पालें

कैंसर के भय को और बढ़ाने का काम इससेे जुड़ी भ्रांतियां करती हैं। लोगों में कैंसर के संबंध में कई भ्रांतियां हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही भ्रांतियों की सच्चाई।

भ्रम : कैंसर के मरीज की चीजों को छूना नहीं चाहिए?

सच : यह मरीज को छूने, उसके सामान के प्रयोग से नहीं होता है। खून या शरीर की कोई चोट या जख्म छूने से भी नहीं फैलता है।

भ्रम : सूई जांच कराने से कैंसर पूरे शरीर में फैलता है?

सच : इस जांच से कैंसर कोशिकाओं के बारे में अच्छी तरह से पता चल जाता है। इलाज करने में आसानी होती है।

भ्रम : कीमो व रेडिएशन थैरेपी से त्वचा जलती है।

सच : कीमो व रेडिएशन से स्किन न जलती न कैंसर फैलता है। त्वचा कुछ समय के लिए काली पड़ जाती है पर ठीक हो जाती है।

भ्रम : डियो और हेयर डाई से कैंसर का खतरा होता है?

सच : कार्सिनोजन कैमिकल युक्त उत्पाद के प्रयोग से स्किन कैंसर का खतरा होता है। डियो आदि खरीदते वक्त लेबल को जरूर पढ़ें।

भ्रम : सर्जरी से यह फैलता है?

सच : सर्जरी से फैलता नहीं है। कुछ कैंसर जैसे गॉलब्लेडर, ओवरी, बच्चों में होने वाले विंस कैंसर में बायोप्सी न करके सर्जरी की जाती है।

भ्रम : इलाज के बाद कैंसर के दोबारा नहीं होता है?

सच : ऐसा नहीं है। कुछ मामलों में कैंसर दोबारा हो सकता है। यह शरीर के किसी दूसरे अंग में भी हो सकता है।

भ्रम : रोगी महिला बच्चे को स्तनपान नहीं करा सकती?

सच : ब्रेस्ट कैंसर का पहली स्टेज में इलाज हो जाए तो महिला अपने बच्चे को फीड करा सकती है।

– डॉ. हेमंत मल्होत्रा, वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ, जयपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो