स्वास्थ्य

कहीं आप भी तो नहीं फोड़ती हैं पिंपल्स, जानिए नुकसान

हर कोई पिंपल फ्री फेस चाहता है, लेकिन इससे बचने के लिए पिंपल फोड़ना गलत है। इससे स्किन को नुकसान पहुंचता है

जयपुरAug 19, 2015 / 10:47 am

दिव्या सिंघल

pimples

पिंपल्स आपके चेहरे की खूबसूरती कम कर देता है। हर कोई पिंपल फ्री फेस चाहता है, लेकिन इससे बचने के लिए पिंपल फोड़ना गलत है। कई लोग पिंपल्स होने पर इसे फोड़ देते हैं, जिससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं पिंपल्स फोड़ने से स्किन को होने वाले नुकसान-

1. पिंपल फोड़ने ने वह आस-पास की स्किन पर फैल जाता है। जिससे वहां पर भी पिंपल्स होने की जोखिम बढ़ जाती है। साथ ही इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता है।



2. पिंपल को फोड़ने से घाव बन जाता है, जिससे उस जगह पर निशान पड़ जाने की चांसेज बढ़ जाती है। अगर आप पिंपल्स से छेड़छाड़ करेंगे तो ये और ज्यादा फैलने लगेगा।

3. अगर आप पिंपल्स फोड़ती हैं तो इससे निकलने वाला पदार्थ आपकी स्किन पर बैक्टिरिया फैला देता है, जिससे आस-पास की स्किन में इंफेक्शन हो सकता है।


4. पिंपल फोड़ने से वह जगह और भी लाल होकर फूल जाती है। ये लाल मार्क्स मेकअप से भी नहीं छिप पाते हैं, इसलिए पिंपल्स के साथ ना तो ज्यादा छेड़छाड़ करनी चाहिए और ना ही उन्हें बार-बार छूना चाहिए।


Home / Health / कहीं आप भी तो नहीं फोड़ती हैं पिंपल्स, जानिए नुकसान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.