2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें एनर्जी ड्रिंक को रोज पीने के फायदे और नुकसान

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं एनर्जी ड्रिंक को रोजाना सेवन करने के फायदे और नुकसान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 9 Feb 2022, 2:59 PM IST

consumption of energy drinks regularly good or bad for health

जानें एनर्जी ड्रिंक और रोज पीने के फायदे और नुकसान

एनर्जी ड्रिंक हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है । साथ ही यह इंसटैंटली हमें एनर्जी देता है । यदि आपके पास ज्यादा मात्रा में समय ना हो जिसमें आप कुछ पोषण से भरा खा सकें तो एनर्जी ड्रिंक का सेवन करना ही एकमात्र उपाय बचता है । परंतु क्या रोज-रोज एनर्जी ड्रिंक का सेवन करना आपके सेहत के लिए फायदेमंद है । रोजाना किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन करना आपके सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। एनर्जी ड्रिंक भी किसी ने किसी प्रकार के प्रिजर्वेटिव्स को डालकर ही बनती है। ऐसे में इसका रोजाना अधिक मात्रा में सेवन करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

यह भी पढ़े-स्पाइनल कॉर्ड के दोबारा प्रत्यारोपण से पैरालाइसिस पेशेंट को चलने का मिल सकता है एक और मौका

आजकल के युवाओं में एनर्जी ड्रिंक को पीने का चलन बढ़ गया है परंतु इसके नुकसान जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

बढ़ सकता है शुगर का खतरा
अधिक मात्रा में एनर्जी ड्रिंक के सेवन से आपको शुगर का खतरा बढ़ सकता है। इसमें मौजूद तरह-तरह के प्रयोग टिप्स आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं साथ ही आपके लीवर को भी डैमेज कर सकते हैं। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए परंतु आजकल के युवा एनर्जी ड्रिंक को सबसे ज्यादा उचित मानते हैं ।परंतु एनर्जी ड्रिंक जगह अगर आप फलों के जूस का सेवन करें तो यह आपके लिए ज्यादा लाभदायक हो।

कैफीन मात्रा अधिक मौजूद होती है
एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन की अधिक मात्रा होने से लोगों में हृदय ताल, रक्त प्रवाह और रक्तचाप की समस्याएं हो सकती हैं। इनमें तौरीन नामक एक तत्व होता है, जो कैफीन के प्रभाव को बढ़ाता है।

यह भी पढ़े-Acne risk: जेनेटिक रिस्क बन सकता है एक्ने —पिंपल्स का एक मुख्य कारण , सामने आ सकतें हैं कई अन्य थेरेपी

फायदा
तुरत देता है एनर्जी
एनर्जी ड्रिंक एकमात्र ऐसा ड्रिंक है जो आपको तुरंत ही एनर्जी प्रदान करता है। साथ ही इसमें कम से कम शुगर मौजूद होते हैं जो आपके बॉडी को हानि भी नहीं पहुंचाते ।इसको सेवन करने से आपको तुरंत एनर्जेटिक महसूस होता है। परंतु अधिक मात्रा में इसका सेवन करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है । एक लिमिट में इसका सेवन करके आप इसके गुण के लाभ उठा सकते हैं। अधिक परिश्रम करने, एक्सरसाइज करने, गर्मी में बाहर से आने के बाद हमें पानी की अपेक्षा कोई Energy Drink की आवश्यता महसूस होती है। इस समय आपको एनर्जी ड्रिंक का सेवन करना चाहिए । आप चाहे तो अपने लिए घर पर ही एनर्जी ड्रिंक बना सकते हैं । जो नेचुरल होगा और जिसका आपको भरपूर लाभ मिल सकेगा यह आपके लिए हानिकारक भी नहीं होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल