Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Menopause and Heart Disease : लेट मेनोपॉज से घटता है हार्ट अटैक का खतरा

Delayed Menopause Benefits : महिलाओं में रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) से जुड़ा एक नया शोध सामने आया है, जो उनके हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अध्ययन में पाया गया है कि जिन महिलाओं में मेनोपॉज देर से होता है, उनकी रक्त नलिकाएं अधिक स्वस्थ रहती हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Feb 06, 2025

Late Menopause Heart attack

Late Menopause Heart attack

Delayed Menopause May Lower Heart Disease risk : महिलाओं में रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) को लेकर शोध में बड़ा खुलासा हुआ है। ऐसी महिलाएं जिनमें मेनोपॉज देरी से आता है, उनकी रक्त नलिकाएं अधिक स्वस्थ होती हैं। उनमें हृदय रोग का खतरा कम रहता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की पत्रिका सर्कुलेशन रिसर्च में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिकतर जीवनकाल में दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। मेनोपॉज के बाद उनमें जोखिम पुरुषों से अधिक हो जाता है।

शोध में क्या सामने आया? Menopause and Heart Disease

अमरीका की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर के वैज्ञानिकों की ओर से किए शोध में बताया गया कि जो महिलाएं 55 साल या उससे अधिक उम्र में मेनोपॉज (Menopause) में जाती हैं, उनमें दिल के दौरे और स्ट्रोक की आशंका काफी कम होती है। प्रमुख शोधकर्ता सना डारविश ने बताया कि अध्ययन से पता चला कि देर से मेनोपॉज का शारीरिक रूप से लाभ होता है।

दुनिया में पहली बार मेनोपॉज (Menopause) के कारणों को समझने की कोशिश की गई। शोध से नए इलाज और आहार संबंधी सुझाव विकसित करने में मदद मिल सकती है,ताकि महिलाओं में हृदय रोग का खतरा कम किया जा सके।

देर से मेनोपॉज के फायदे Benefits of late menopause

बेहतर हृदय स्वास्थ्य – रक्त नलिकाएं अधिक स्वस्थ रहती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है।

स्ट्रोक का कम खतरा – देर से मेनोपॉज वाली महिलाओं में ब्रेन स्ट्रोक की संभावना भी कम हो जाती है।

दीर्घायु जीवन – दिल की बीमारियों से बचाव होने के कारण महिलाओं का जीवनकाल लंबा होने की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: Non Cardiac Chest Pain : अगर हार्ट अटैक नहीं, तो फिर क्यों हो रहा सीने में दर्द?

    कैसे किया गया यह शोध?

    शोधकर्ताओं ने 92 महिलाओं की रक्त नलिकाओं के स्वास्थ्य का अध्ययन किया। पता किया गया कि उनकी मुख्य रक्त नलिका रक्त प्रवाह के अनुसार कितनी फैलती है। परिणामों से पता चला कि मेनोपॉज (Menopause) वाली महिलाओं की रक्त नलिकाओं की कार्यक्षमता उन महिलाओं की तुलना में काफी खराब थी, जो मेनोपॉज तक नहीं पहुंची थीं।

    वैज्ञानिकों ने बताया कि मेनोपॉज के बाद रक्त नलिकाओं का स्वास्थ्य तेजी से खराब होने लगता है। देर से मेनोपॉज वाली महिलाओं में रक्त नलिकाओं की कार्यक्षमता केवल 24 फीसदी खराब हुई थी, जबकि सामान्य उम्र में रजोनिवृत्ति पाने वाली महिलाओं में यह गिरावट 51 फीसदी थी। यह अंतर मेनोपॉज के पांच साल बाद भी बना रहा। देर से मेनोपॉज वाली महिलाओं में रक्त नलिकाएं सामान्य महिलाओं की तुलना में 44 फीसदी अधिक स्वस्थ थीं।

    Watch video : Menopause Effects: साइड इफेक्टस का नहीं होगा इफेक्ट

    डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।