scriptडेंगू में पपीते के पत्ते और गिलोय का जूस होता है रामबाण, तुरंत बढ़ा देता है प्लेंटलेट्स | Dengue Home Remedy Papaya leaves and Giloy juice increase platelets | Patrika News

डेंगू में पपीते के पत्ते और गिलोय का जूस होता है रामबाण, तुरंत बढ़ा देता है प्लेंटलेट्स

locationनई दिल्लीPublished: Apr 08, 2022 02:09:40 pm

Submitted by:

Roshni Jaiswal

Papaya Leaves and Giloy Juice Benefits: डेंगू में प्लेंटलेट्स का कम होना एक गंभीर समस्या है क्योंकि इससे आपकी जान भी जा सकती है। लेकिन आपके आस पास कुछ ऐसी चीजे है जो आपको इस समस्या से राहत दिला सकती है। जैसे पपीते और गिलोय के पत्ते प्लेटलेट्स को सामान्य बनाते है। आइए जानें इनके बारे में

डेंगू में पपीते के पत्ते और गिलोय का जूस होता है रामबाण, तुरंत बढ़ा देता है प्लेंटलेट्स

Dengue Home Remedy Papaya leaves and Giloy juice increase platelets

Papaya Leaves and Giloy Juice Benefits: जब हम बीमार होते है तो हमारा दिमाग अच्छे से काम नहीं कर पाता है इसलिए हम समझ ही नहीं पता की हमारे आस पास भी कुछ ऐसे तत्व होते है जिससे हम आसानी से ठीक हो सकते है। वैसे ही डेंगू से पीड़ित रोगियों को पपीते के पत्ते और गिलोय के जूस से डेंगू का उपचार किया जा सकता है। डेंगू बुखार में अक्सर प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती हैं। इससे पीड़ित मरीज को तुरंत इलाज की जरूरत होती है। बता दें कि शरीर को पूरी तरह से व्यस्त रखने में प्लेटलेट्स का बड़ा योगदान होता है। प्लेटलेट्स छोटी रक्त कोशिकाएं होती हैं जो रक्तस्राव को रोकने के लिए आपके शरीर के थक्कों को बनाने में मदद करती हैं। पपीते की पत्तियों में काइमोपापिन और पैपेन जैसे जरूरी एंजाइम्स होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ये तत्व प्लेटलेट्स काउंट को सामान्य बनाते हैं। इससे ब्‍लड क्‍लॉटिंग सामान्‍य रहता है और लिवर भी ठीक से काम करता है। इसके उपयोग से डेंगू के मरीज जल्दी ठीक हो सकते हैं।
पपीते के पत्ते का जूस डेंगू बुखार को ठीक करने का एक सिद्ध तरीका माना गया है। विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट का समृद्ध स्रोत पपीते के पत्ते इम्यून सिस्टम को बेहतर करने या बढ़ाने में बहुत ही मदद करते हैं। डेंगू बुखार से ग्रसित व्यक्ति के यदि प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं, तो पपीते के पत्ते ब्लड प्लेटलेट्स काउंट में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें

 रोजाना करें 1 नींबू का सेवन, दिल से जुड़ी बीमारी से लेकर वेट लॉस तक में करता है मदद

गिलोय प्राकृतिक तरीके से प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। गिलोय में बहुत सारे गुण मौजूद होते हैं, जो कई रोगों में लाभ पहुंचाते हैं। गिलोय की पत्त‍ियों में कैल्शि‍यम, प्रोटीन और फॉस्फोरस बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी भरपूर मात्रा होती है। गिलोय एक पावर ड्रिंक होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। डेंगू अगर हो भी जाए तो घबराना नहीं चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो