scriptभोजन करते ही तुरंत नहीं पीए पानी, इस आदत से हो सकती है यह बीमारी | Do not drink water immediately after eating, this disease can be caused by this habit | Patrika News
स्वास्थ्य

भोजन करते ही तुरंत नहीं पीए पानी, इस आदत से हो सकती है यह बीमारी

भोजन करते ही तुरंत नहीं पीए पानी, इस आदत से हो सकती है यह बीमारी

Mar 02, 2021 / 05:54 pm

Subodh Tripathi

भोजन करते ही तुरंत नहीं पीए पानी, इस आदत से हो सकती है यह बीमारी

भोजन करते ही तुरंत नहीं पीए पानी, इस आदत से हो सकती है यह बीमारी

भोजन करते ही तुरंत बाद पानी पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अगर आप हर दिन खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। तो आज से इस आदत को बदल दीजिए। क्योंकि इससे आपका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है।
बढ़ जाती है डायबिटीज की समस्या-

अगर आप ब्लड शुगर के मरीज हैं। तो यह आदत तुरंत छोड़ दीजिए। क्योंकि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना बिल्कुल ठीक नहीं है। इससे डायबिटीज की समस्या और भी बढ़ जाती है।
पाचन तंत्र कमजोर-

भोजन करने के बाद पानी पीने से पाचन तंत्र पर सीधा असर पड़ता है। अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या है। तो भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीना नहीं चाहिए। क्योंकि इससे आपको पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पौष्टिक भोजन का लाभ नहीं मिलता-

अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। तो इससे भोजन के पोषक तत्वों का लाभ नहीं मिल पाता है। क्योंकि भोजन को आंत तक पहुंचने में कितना समय लगना चाहिए। पानी पीने से उससे कम वक्त में खाना आंत तक पहुंच जाता है। इससे शरीर को भोजन में मौजूद पोषक तत्वों का लाभ नहीं मिल पाता है।
एसिडिटी की हो सकती है समस्या-

वैसे तो एसिडिटी की समस्या आम बात है। कई लोगों को एसिडिटी होती है। लेकिन अगर आपको भी एसिडिटी है और आप भोजन के तुरंत बाद पानी पीते हैं। तो ऐसा करना छोड़ दीजिए। क्योंकि इससे एसिडिटी और भी बढ़ जाती है।
तापमान होता प्रभावित-

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर का टेंपरेचर बदल जाता है। जो सेहत के लिए हानिकारक है।

Home / Health / भोजन करते ही तुरंत नहीं पीए पानी, इस आदत से हो सकती है यह बीमारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो