स्वास्थ्य

बढ़े कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो करें ये अचूक उपाय

इसकी छाल से बने चूर्ण को हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, अत्यधिक रक्तस्राव सहित कई रोगों में काफी उपयोगी माना गया है। अर्जुन की छाल अंदर से लाल रंग की होती है पेड़ से उतारने पर चिकनी चादर की तरह उतरती है।

Mar 18, 2019 / 03:33 pm

Ramesh Singh

बढ़े कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो करें ये अचूक उपाय

आयुर्वेद में हृदय के लिए अर्जुन की छाल औषधि समान बताया है। हृदय की धड़कन नियमित व व्यवस्थित रखने के लिए अर्जुन की छाल का छीर पाक व चाय बनाकर देते हैं। बीमारी के अनुसार इसकी मात्रा तय होती है। मात्रा ज्यादा होने पर दस्त शुरू हो सकते हैं। व्यक्ति की पाचन शक्ति के अनुसार इसकी मात्रा तय होती है। चिकित्सक की सलाह के बिना न लें।
क्षीर पाक : एक चम्मच अर्जुन का चूर्ण, 16 गुना पानी, 32 गुना दूध मिलाकर उबालें। जब यह उबलकर एक चौथाई बच जाए तो इसे ठंडाकर प्रयोग कर सकते हैं। क्षीर पाक बच्चों से बुजुर्ग तक ले सकते हैं। इसे दूध के साथ खाने के बाद ले सकते हैं।
चाय भी कारगर : आधा चम्मच अर्जुन की छाल का चूर्ण, आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण, एक चौथाई दाल चीनी व एक इलायची डालकर चाय बनाएं।
कॉलेस्ट्रॉल में कमी : इसके नियमित प्रयोग से हाई ब्लड प्रेशर, दिल के दौरे, नसों में जमे फैट को हटाता है। इससे कॉलेस्ट्रॉल में कमी (अतिरोस्किलरोटिक चेंजेज) आती है। अर्जुन की चाय भी क्षीर पाक की तरह ही फायदेमंद है।
– डॉ. काशीनाथ समगंडी, आयुर्वेद विशेषज्ञ, जयपुर

Home / Health / बढ़े कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो करें ये अचूक उपाय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.