scriptभोजन के पचे बिना ही फल खाने से भी एसिडिटी होती | dont eat fruit before digest food. | Patrika News

भोजन के पचे बिना ही फल खाने से भी एसिडिटी होती

locationजयपुरPublished: May 03, 2019 09:54:24 pm

Submitted by:

Ramesh Singh

फल खाली पेट फल खाने से सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। शरीर सभी पोषकतत्व आसानी से अवशोषित करता है। खाना खाने के 2 घंटे बाद फल खाएं।

acidity

भोजन के पचे बिना ही फल खाने से भी एसिडिटी होती

अक्सर लोग भोजन के बाद फल खाते हैं जो सही नहीं है। फल हमेशा खाली पेट खाने चाहिए। फलों के साथ दूसरी चीज न खाएं। फल को पचने में 20 मिनट का समय लगता है जबकि दूसरी चीजों को पचने में 40 मिनट का समय लगता है। इसे खाने के साथ या तुरंत बाद खाने से अपच, कच्ची डकार की दिक्कत हो सकती है।
पूरे पोषकतत्व नहीं मिलते
फल देर से पचने के कारण उसमें मौजूद पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं और इस कारण पेट में एसिडिटी की समस्या होने लगती है। लगातार ऐसा करने से हाजमा बिगड़ सकता है। इससे पूरे पोषक तत्व शरीर को नहीं मिलते हैं। केला सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

इसलिए भी होती दिक्कत

खट्टी डकार, पेट फूलने, अपच, बेचैनी या सीने में जलन जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। दरअसल, खान-पान में लापरवाही और स्ट्रेस जैसे कारणों से एसिडिटी हो सकती है। ऐसे में एसिडिटी के कारणों को जानकर इससे बचा जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो